सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Efforts to establish a second court in Narnaund are in full swing.

Hisar News: जलघर में पानी की कमी, सप्ताह में दो दिन बंद रहेगी आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 02 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Efforts to establish a second court in Narnaund are in full swing.
विज्ञापन
हांसी। नई अनाज मंडी के समीप स्थित पुराने जलघर में पानी की कमी के चलते सप्ताह में दो दिन पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। हर सप्ताह मंगलवार व शुक्रवार को पेयजल सप्लाई बंद रहेगी। 10 मई को नहर में पानी आने के बाद ही राशनिंग बंद की जाएगी।
Trending Videos

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में 7 मई को पानी आना था, जो अब 10 मई को आएगा। ऐसे में विभाग को पेजयल सप्लाई में कटौती करनी पड़ी है। जलघर में पानी आने तक पुराने जलघर से जुड़े आधे से ज्यादा शहर की कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई की कटौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने जलघर से जुड़े क्षेत्र जैसे लाल सड़क, बड़सी गेट क्षेत्र, राजकीय महाविद्यालय क्षेत्र, मुल्तान कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, मॉडल टाउन, बस स्टैंड क्षेत्र, उत्तम नगर क्षेत्र, सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड, भगत सिंह रोड, तिकोना पार्क, काठ मंडी, जवाहर नगर, एचएसवीपी के सेक्टर, शांति निकेतन, अमर मार्केट, न्यू सुभाष नगर, काली देवी चौक एरिया, कृष्णा कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, मुलतान कॉलोनी, यति नगर, सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड़, व गवर्नमेंट कॉलेज रोड सहित शहर के कई क्षेत्र प्रभावित होंगे।


पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी में 10 मई को पानी आने की संभावना है। जलघर के वाटर टैंकों में पानी की स्थिति को देखते हुए पेयजल राशनिंग का निर्णय लिया गया है।- विक्रम सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed