सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Encroachment in front of Hisar Grain Market.

Hisar News: जहां से हटाया अतिक्रमण वहां फिर सजा बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Encroachment in front of Hisar Grain Market.
हिसार अनाज मंडी के आगे अतिक्रमण। 
विज्ञापन
हिसार। शहर में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के बावजूद अतिक्रमण की समस्या फिर से सिर उठाने लगी है। निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के कुछ ही समय बाद फिर से उन स्थानों पर दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है। वीरवार को जिंदल चौक, डाबड़ा चौक, जिला नागरिक अस्पताल के पास, अनाज मंडी, सिरसा रोड और पड़ाव चौक पर अतिक्रमण की स्थिति की जांच की गई जहां फिर से दुकानें सजा दी गई हैं और कई प्रमुख सड़कों पर वाहन पार्किंग बना दिए गए हैं।
Trending Videos

मॉडल टाउन रोड बनी पार्किंग
मॉडल टाउन रोड पर वाहन चालकों ने सड़क को ही पार्किंग बना लिया है, जिससे पैदल चलने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डाबड़ा चौक पर सड़क पर खुला होटल
डाबड़ा चौक पर दुकानों के बाहर सड़क पर होटल चल रहा है, और इस रोड पर कई जगहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे हुए हैं। वहीं, कई लोगों ने सर्विस लेन को पार्किंग बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के पास अतिक्रमण
जिला नागरिक अस्पताल के सामने भी कई दुकानें सजी हुई हैं, और यहां फुटपाथ पर कब्जा किया गया है। इस कारण दिन के समय यहां जाम की स्थिति बन जाती है और लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
अनाज मंडी के पास अतिक्रमण
अनाज मंडी के पास भी दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों ने फुटपाथ पर फिर से कब्जा जमा लिया है, जिससे पैदल चलने वालों को भारी असुविधा हो रही है।
सिरसा रोड पर अतिक्रमण
सिरसा रोड पर नामदेव धर्मशाला के पास अतिक्रमण किया गया है, जिससे फुटपाथ पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। यहां पर लोग अपने वाहन खड़े कर रहे हैं, जिससे पैदल यात्री परेशान हो रहे हैं।
सरदार बल्लभ भाई पटेल मार्ग पर गंदगी का अंबार
शहर के सरदार बल्लभ भाई पटेल मार्ग पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है और आवारा पशु सड़कों पर खड़े रहते हैं जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed