{"_id":"69c60e888b4b4641310a6b01","slug":"yellow-alert-issued-in-haryana-rain-and-hail-likely-between-the-28th-and-31st-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में येलो अलर्ट जारी: 28 से 31 के बीच बारिश व ओलावृष्टि के आसार, दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में येलो अलर्ट जारी: 28 से 31 के बीच बारिश व ओलावृष्टि के आसार, दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा में बादल छाए रहने से अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हिसार का दिन और रात का तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के चलते वीरवार को महेंद्रगढ़ तथा हरियाणा बार्डर के साथ लगते राजस्थान में बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद 28 से 31 तक नया विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने 28 से 31 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Trending Videos
पिछले दो सप्ताह से हरियाणा में मौसम में बदलाव चल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से दोपहर से बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। बुधवार रात सिरसा, फतेहाबाद में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी देखने को मिलीं। वीरवार को महेंद्रगढ़ में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। पश्चिमी और दक्षिणी पश्चिमी हवाओं से संपूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी और उमस देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात तक हरियाणा के पश्चिमी और उत्तरी के साथ दक्षिणी जिलों में 20-25% हिस्सों में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मार्च को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से मैदानी राज्यों पंजाब राजस्थान और हरियाणा एनसीआर में 28-31 मार्च के दौरान तेज आंधी और हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है। बादल छाए रहने से अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हिसार का दिन और रात का तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।