सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fake TTE beaten with slippers in train

Hisar News: ट्रेन में फर्जी टीटीई की चप्पलों से धुनाई...फिर भी टिकट चेक करना नहीं किया बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fake TTE beaten with slippers in train
ट्रेन में फर्जी टीटीई की चप्पलों से धुनाई
विज्ञापन
हिसार। भाई टिकट दिखा...आंटी टिकट निकाल ले...टिकट नहीं है तो नीचे आ ज्या। जा आगै चला ज्या। आंटी टिकट दिखा दे। मैं कहूं सूं तू आगै चला ज्या...तनैं ईब टीटीई ( ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) बणा द्यूंगी। आंटी मेरी ड्यूटी सै। मनै भी आगे हिसाब दैणा है। मेरा भतीज चल्या जा...। गाड़ी संख्या 54782 रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन में शुक्रवार को एक फर्जी टीटीई और महिला यात्री के बीच का यह संवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नशे में धुत एक व्यक्ति फर्जी टीटीई बनकर ट्रेन में टिकट चेकिंग करता घूम रहा था। उसकी हरकतों से तंग आकर महिला यात्री ने उसकी चप्पल से धुनाई कर डाली। इसके बावजूद वह आगे बढ़कर उसी डिब्बे में फिर से टिकट चेक करने लगा तो एक और युवक ने उसकी धुनाई कर डाली। अगले स्टेशन पर उसे डिब्बे से नीचे उतार दिया। इसकी वीडियो बनाकर यात्रियों ने हिसार जीआरपी थाना प्रभारी व भिवानी जीआरपी चौकी इंचार्ज के पास भेजी। इसके बाद दोनों जिलों की जीआरपी टीम फर्जी टीटीई की तलाश कर रही है। लाल रंग टी-शर्ट व काले रंग की लोअर पहने वह व्यक्ति अपने आपको टीटीई बताते हुए यात्रियों से टिकट मांग रहा था। पिटाई के दौरान भी महिला यात्री से कहा... आंटी क्यों मैरी दिहाड़ी मैं रोल्ला करै सै। नीचे उतर जा या टिकट बणवा लै।
Trending Videos


किसी यात्री ने अभी लिखित शिकायत नहीं की है। वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश कर रहे हैं। इस तरह की हरकत करने वाले लोगों पर जीआरपी नजर रखे हुए हैं। यात्रियों को इस तरह से कोई फर्जी व्यक्ति मिले तो पकड़कर पुलिस के हवाले करें। - श्याम सिंह, थाना प्रभारी जीआरपी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed