{"_id":"69f112ac4ec7a3282a0673f6","slug":"five-year-roadmap-ready-new-skill-based-courses-to-be-started-vc-hisar-news-c-21-1-noi1022-859707-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल का रोडमैप तैयार, कौशल आधारित नए कोर्स शुरू होंगेे : वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल का रोडमैप तैयार, कौशल आधारित नए कोर्स शुरू होंगेे : वीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कार्यकाल विस्तार के बाद कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि अगले पांच वर्षों का रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत इंजीनियरिंग, प्रबंधन, चिकित्सा विज्ञान तथा अन्य क्षेत्रों में कौशल-आधारित नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। वर्तमान कोर्सेज को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप अपडेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गीता ज्ञान संस्थान कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में इंटीग्रेटेड बीए-एमए भगवद्गीता कोर्स शुरू किया जाएगा। यह विशेष एमओयू के तहत संचालित होगा। कुलपति ने कहा कि राज्यपाल प्रो. आसीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी हैं उसे बखूबी निभाऊंगा। प्रो. नरसीराम ने 3 मई 2023 को कुलपति के तौर पर कार्यभार संभाला था। हाल ही चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर जीजेयू के मुख्य चौक पर अमृता देवी की प्रतिमा का लोकार्पण और नए महिला छात्रावास व नर्सिंग ब्लॉक का शिलान्यास करने के लिए समय लिया है।
राजनीतिक विवाद के बाद आए आदेश
कुलपति के कार्यकाल विस्तार का आदेश तब आया है जब इनसो-जजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराने के बाद विवाद गहरा गया है। 16 अप्रैल को जीजेयू में जजपा युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया और कुलपति कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद 27 अप्रैल को क्रांतिमान पार्क में आयोजित छात्र हित महापंचायत में जजपा के पदाधिकारियों ने कुलपति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कार्यकाल विस्तार के पीछे माना जा रहा है कि सरकार कुलपति के कार्यकाल समाप्त होने पर जजपा को उन्हें हटाने का श्रेय नहीं देना चाहती।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X