सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kashmiri bangles have become the first choice of women in the new fashion trend.

Hisar News: नए फैशन ट्रेंड में कश्मीरी चूड़ियां बनीं महिलाओं की पहली पसंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri bangles have become the first choice of women in the new fashion trend.
राजगुरु मार्केट स्थित दुकान पर कश्मीरी चूड़ियां।
विज्ञापन
हिसार। कश्मीरी चूड़ियों का क्रेज अब केवल सामान्य पहनावे तक सीमित नहीं रहा बल्कि यह ब्राइडल फैशन का भी अहम हिस्सा बन चुका है। गोल्डन और सिल्वर कलर में उपलब्ध ये चूड़ियां अपने आकर्षक डिजाइन और छोटे-छोटे घुंघरुओं के कारण महिलाओं में खासा आकर्षण पैदा कर रही हैं। मात्र 200 रुपये में चार चूड़ियों का सेट मिलने से ये बजट में भी आसानी से फिट हो रही हैं।
Trending Videos

कश्मीरी चूड़ियों की पतली बनावट उन्हें भारी-भरकम ब्राइडल चूड़ों के साथ एक एलिगेंट टच देती है। अब दुल्हनें भी पारंपरिक लाल चूड़ों के साथ इन चूड़ियों को ऐड करवा रही हैं जिससे उनका लुक और भी यूनिक और ट्रेंडी नजर आता है। कांच की रंगीन चूड़ियों के साथ इनका कॉम्बिनेशन इन्हें और आकर्षक बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ समय में कश्मीरी चूड़ियों की मांग में तेजी आई है। खासकर महिलाएं जो हल्का और नया लुक चाहती हैं, वे इन्हें प्राथमिकता दे रही हैं। अब दुल्हनें भी अपने ब्राइडल चूड़े में कश्मीरी चूड़ियां शामिल करवा रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह इसका हल्का वजन और सॉफ्ट लुक है, जो हर ड्रेस के साथ मेल खाता है।
अब दुल्हनें भी अपने ब्राइडल चूड़े में कश्मीरी चूड़ियां शामिल करवा रही हैं। पहले यह सिर्फ कैजुअल या फेस्टिव वियर तक सीमित थी, लेकिन अब ब्राइडल ट्रेंड का हिस्सा बन गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसका हल्का वजन और सॉफ्ट लुक है। 200 रुपये में चार चूड़ियों का सेट होने से ग्राहक ज्यादा वैरायटी भी ले पा रही हैं और अपने हिसाब से मिक्स-मैच कर रही हैं।
- राकेश वर्मा, दुकानदार।
हमारे पास कई ऐसी महिलाएं आ रही हैं जो कश्मीरी चूड़ियां कस्टमाइज करवा रही हैं। गोल्डन कलर सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है क्योंकि ये हर ड्रेस के साथ मैच हो जाता है। महिलाएं गोल्डन और सिल्वर शेड्स को ज्यादा पसंद कर रही हैं क्योंकि ये हर तरह के ब्राइडल आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। कांच की रंगीन चूड़ियों के साथ इनका कॉम्बिनेशन भी खूब चल रहा है।

- सुमित गुप्ता, दुकानदार।
मुझे कश्मीरी चूड़ियां इसलिए पसंद आईं क्योंकि ये बहुत हल्की और आरामदायक हैं। पहले मैं सिर्फ कांच की चूड़ियां ही पहनती थी लेकिन इनके साथ लुक और भी अच्छा दिख रहा है। मैं इन्हें रोजमर्रा में भी पहन लेती हूं और त्योहारों पर कांच की रंगीन चूड़ियों के साथ मिलाकर पहनती हूं।

- पूजा शर्मा, मलिक चौक।
मैंने अपनी फ्रेंड्स को देखकर कश्मीरी चूड़ियां खरीदी हैं और अब ये मेरी फेवरेट बन गई हैं। इसका डिजाइन बहुत सिंपल लेकिन स्टाइलिश है जो हर तरह के आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। कीमत भी बजट में है जिससे हम आसानी से नई-नई वैरायटी ले सकते हैं और अपने लुक में बदलाव कर सकते हैं।
- नेहा वर्मा, प्रेम नगर।
मैंने हाल ही में कश्मीरी चूड़ियां खरीदी हैं और मुझे ये बहुत पसंद आईं। पहले मैं ये सिर्फ खास मौकों पर ही पहनती थी लेकिन अब मैं इन्हें रोज भी पहन लेती हूं। ये पहनने में काफी हल्की हैं। छोटे-छोटे घुंघरू से ये काफी आकर्षक लगती हैं।
- रीना, सेक्टर 14।
ऑफिस में ज्यादा भारी ज्वेलरी पहनना मुश्किल होता है ऐसे में कश्मीरी चूड़ियां मेरे लिए एकदम परफेक्ट हैं। ये हल्की, स्टाइलिश और बहुत आरामदायक हैं। ये हर तरह के कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं। गोल्डन और सिल्वर कलर दोनों ही पसंद आते हैं क्योंकि ये प्रोफेशनल लुक के साथ भी अच्छे लगते हैं।
- साक्षी गुप्ता, मुल्तानी चौक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed