{"_id":"69f11313b6e0c7be870d753d","slug":"the-encroachment-removal-drive-could-not-be-carried-out-due-to-the-non-appointment-of-a-duty-magistrate-and-the-non-availability-of-police-force-hisar-news-c-21-hsr1005-859701-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति व पुलिस बल न मिलने से नहीं चल सका अतिक्रमण हटाने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति व पुलिस बल न मिलने से नहीं चल सका अतिक्रमण हटाने का अभियान
विज्ञापन
हिसार के सेक्टर 16-17 में हटाया गया अतिक्रमण।
विज्ञापन
हिसार। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति और पुलिस बल के न मिलने के कारण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू नहीं हो सका। तय शेड्यूल के अनुसार यह अभियान सेक्टर 16-17 से शुरू किया जाना था। एचएसवीपी के एसडीओ रामप्रसाद का कहना है कि 29 अप्रैल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति हो सकती है, जिसके बाद यह अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
हाईकोर्ट ने एक याचिका पर फैसला सुनाते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर योजनाकार विभाग को सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए थे। इसी के तहत नगर योजनाकार विभाग ने पिछले दिनों ग्लोबल स्पेस में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी।
कोर्ट के इसी आदेश के संदर्भ में एचएसवीपी ने भी अतिक्रमण हटाने का एक शेड्यूल जारी किया था। इस शेड्यूल के अनुसार, 28 अप्रैल से सेक्टर 16-17 से अभियान शुरू किया जाना था। इस अभियान के लिए एचएसवीपी ने जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने और पुलिस बल उपलब्ध करवाने की मांग की थी, लेकिन किन्हीं कारणों से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति नहीं की गई। इस वजह से एचएसवीपी का अभियान शुरू नहीं हो सका।
लोगों ने खुद हटाया अतिक्रमण
कोर्ट के आदेश के अनुसार सड़कों के किनारे बनाई गई ग्रीन बेल्ट, लॉन, चहारदीवारी के साथ-साथ स्टिल्ट फ्लोर में किए गए अवैध निर्माण को हटाया जाना है। सेक्टरवासियों ने विभाग की कार्रवाई से पहले ही अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। कुछ सेक्टरों में कई लोगों ने इस तरह के अतिक्रमण को हटा लिया है।
यह है शेड्यूल
सेक्टर - तिथि
16 व 17 - 29 से 30 अप्रैल
15 व डिफेंस कॉलोनी - 4 से 6 मई
13 व 13 पार्ट टू - 7 से 8 मई
9 व 11 - 11 से 13 मई
अर्बन एस्टेट टू व पीएलए - 14 से 15 मई
14 व 14 पार्ट टू - 18 से 21 मई
33 - 25 से 26 मई
1-4 व 3-5 - 1 से 4 जून
24 व एमजीए - 9 से 10 जून
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X