सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ganja supplier nabbed, Rs 1,500 recovered

Hisar News: गांजा सप्लायर काबू, 1,500 रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ganja supplier nabbed, Rs 1,500 recovered
विज्ञापन
बास (हांसी)। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस की सीआईए स्टाफ नारनौंद ने गांजा सप्लाई करने के आरोपी भकलाना निवासी नसीब को वीरवार को जींद के जुलाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी से 1,500 रुपये बरामद किए गए और पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos

जांच अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि 24 मार्च को पुलिस टीम जींद-भिवानी रोड पर गांव उगालन बस स्टैंड के पास गश्त पर थी। इसी दौरान गांजा लेकर पेटवाड़ की ओर जाते समय भकलाना निवासी श्याम उर्फ काला से 5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। इस पर थाना बास में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अब इस मामले में सप्लायर नसीब को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोेपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed