सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GC Heroes' team reached the final by defeating JK Fighters, winning by 3 wickets thanks to Shamsher's fiery batting and Kuldeep's deadly bowling

Hisar News: जेके फाइटर्स को हराकर जीसी हीरोज की टीम फाइनल में पहुंची, शमशेर की आतिशी बल्लेबाजी और कुलदीप की घातक गेंदबाजी से मिली 3 विकेट से जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
GC Heroes' team reached the final by defeating JK Fighters, winning by 3 wickets thanks to Shamsher's fiery batting and Kuldeep's deadly bowling
विज्ञापन
हिसार। गांव कैमरी के स्काईहोक्स क्रिकेट मैदान पर रविवार शाम खेले गए टूर्नामेंट के बेहद रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में जीसी हीरोज ने जेके फाइटर्स को 3 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जीसी हीरोज की इस शानदार जीत में शमशेर महला की आतिशी बल्लेबाजी और कुलदीप ढाका की घातक गेंदबाजी का विशेष योगदान रहा।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जेके फाइटर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 130 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज सुखविंदर सिंह मात्र 5 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद संदीप सैन और संदीप ने पारी को संभाला। संदीप सैन ने 35 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 47 रन की तेज पारी खेली। वहीं संदीप ने 49 गेंदों में 41 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यक्रम में संजय सिंह ने 13 रनों का योगदान दिया जबकि टीम के अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
जीसी हीरोज के गेंदबाज कुलदीप ढाका की घातक गेंदबाजी के आगे जेके फाइटर्स के बल्लेबाज बेबस नजर आए। कुलदीप ने अपने कोटे के 4 ओवरों में महज 2.50 की इकॉनमी से सिर्फ 10 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा परविंदर दलाल को 1 सफलता मिली जबकि जेके फाइटर्स के 3 बल्लेबाज रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन


शमशेर बने संकटमोचक
131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसी हीरोज की टीम ने मात्र 17.4 ओवरों में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जीसी हीरोज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 16 रन पर पहला और 48 रन पर दूसरा विकेट गंवा दिया था। ऐसे नाजुक मोड़ पर शमशेर महला संकटमोचक बनकर उभरे। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए 50 गेंदों पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 68 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। हरिकेश फगेरिया ने 8 गेंदों में ताबड़तोड़ 16 रन और प्रमोद डूडी ने 2 गेंदों में नाबाद 4 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। शमशेर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। जेके फाइटर्स की तरफ से गेंदबाजी में संदीप और सुखविंदर सिंह ने 3-3 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed