सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GJU receives research projects worth Rs 3.83 crore from HSHEC

Hisar News: जीजेयू को एचएसएचईसी से मिले 3.83 करोड़ के शोध प्रोजेक्ट्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
GJU receives research projects worth Rs 3.83 crore from HSHEC
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के 19 शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद (एचएसएचईसी) से 3.83 करोड़ रुपये के शोध प्रोजेक्ट्स प्राप्त हुए हैं। इन प्रोजेक्ट्स की अवधि दो वर्ष होगी। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस अवसर पर शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि शोध तभी सार्थक होता है जब वह समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए उपयोगी हो।
Trending Videos


कुलपति ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से 20 करोड़ रुपये की अनुसंधान अनुदान की घोषणा के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे जिनमें 19 शोध प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है। इन प्रोजेक्ट्स के जरिए विश्वविद्यालय ने अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्टता को और मजबूत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने शोधार्थियों से आह्वान किया कि वे उच्च स्तरीय शोध करें जो समाज और राष्ट्र के हित में हो। उन्होंने विश्वविद्यालय की लगातार प्रगति का जिक्र करते हुए बताया कि जीजेयू का एच-इंडेक्स 141 है और स्कोपस पब्लिकेशन 5834 तक पहुंच चुका है।

इनको मिली शोध परियोजनाएं

डॉ. नीरज, डॉ. सपना ग्रेवाल (बायोटेक्नोलॉजी विभाग)

डॉ. राजीव कुमार (हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस)

डॉ. मंजू यादव (बायोटेक्नोलॉजी विभाग)

डॉ. सुनीता बेनीवाल (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग)

डॉ. अनीता सिंह किरड़ोलिया (एनवायरनमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग)

डॉ. समृद्धि, डॉ. रेखा राव (फार्मास्युटिकल साइंसिज विभाग)

डॉ. मोहित कुमार (प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी विभाग)

डॉ. अर्चना कपूर (फार्मास्युटिकल साइंसिज विभाग)

डॉ. सुनील कुमार (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग)

डॉ. विक्रम जीत (फार्मास्युटिकल साइंसिज विभाग)

डॉ. प्रियंका दलाल, डॉ. सरदूल सिंह (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग)

डॉ. हरदेव एस सैनी (फिजिक्स विभाग)

विद्यार्थी सोबित, प्रीति, नवदीप पूनिया, वासुदेव (इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग)

शोधार्थी अनिल, मुकेश (इकोनॉमिक्स विभाग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed