{"_id":"6a8365d64e5bd87e2207484f","slug":"grandfather-and-father-arrested-in-connection-with-the-murder-of-a-14-year-old-girl-in-adampur-hisar-news-c-21-hsr1005-932852-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आदमपुर में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में दादा-पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आदमपुर में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में दादा-पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालसमंद। आदमपुर में करीब 14 वर्षीय किशोरी की हत्या कर शव नहर में फेंकने के मामले में पुलिस ने सोमवार को उसके दादा धर्मपाल और पिता विनोद को गिरफ्तार किया। आदमपुर थाना प्रभारी हरीश शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार उप निरीक्षक रघवीर सिंह 16 अगस्त को एक अन्य मामले की जांच के सिलसिले में सूर्य नगर-दड़ौली रोड पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि 11 अगस्त की रात धर्मपाल और विनोद ने मिलकर किशोरी की हत्या कर दी और शव को कट्टे में डालकर ढाणी मोहब्बतपुर पुल के पास किशनगढ़ नहर में फेंक दिया। सूचना के आधार पर पुलिस ने नहर से किशोरी का शव बरामद किया। शव कट्टे में बंद था।
किशोरी अपने दादा के साथ रह रही थी जबकि उसका पिता विनोद रोहतक में हलवाई का काम करता है और अपनी दूसरी पत्नी प्रीत के साथ रहता है। किशोरी की मां संतोष पहले ही किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसके पिता ने किशोरी को आदमपुर में दादा की देखरेख में छोड़ रखा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, किशोरी के पिता को शक था कि वह 9 अगस्त को किसी लड़के के साथ गई थी। इसी शक के चलते 11 अगस्त की रात विनोद और धर्मपाल ने कथित तौर पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खाद के कट्टे में डालकर किशनगढ़ ब्रांच में फेंक दिया।