{"_id":"69f4ea99c68511ea4e0be974","slug":"haryana-dominates-rpl-auction-7-players-get-chance-hisar-news-c-21-hsr1027-861256-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आरपीएल नीलामी में हरियाणा का दबदबा, 7 खिलाड़ियों को मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आरपीएल नीलामी में हरियाणा का दबदबा, 7 खिलाड़ियों को मिला मौका
विज्ञापन
रग्बी खिलाड़ी दीपक पूनिया
विज्ञापन
हिसार। एचएसबीसी रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) के दूसरे सीजन की नीलामी में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। हैदराबाद में वीरवार को हुई बोली में प्रदेश के सात खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों में स्थान मिला जबकि सोनीपत के मोहित खत्री एक बार फिर सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने।
सोनीपत रग्बी संघ के सचिव नरेंद्र मोर ने बताया कि मोहित खत्री को चेन्नई बुल्स ने 3.5 लाख रुपये में खरीदा। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान विकास खत्री को मुंबई ड्रीमर्स ने 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।
हिसार के गांव कनोह निवासी दीपक कुमार पूनिया को 2.75 लाख रुपये में खरीदा गया। इसके अलावा सोनीपत के प्रिंस खत्री को 2 लाख रुपये में टीम में शामिल किया गया। झज्जर के हितेश डागर को दिल्ली रेड्स ने 1.25 लाख रुपये में खरीदा जबकि झज्जर के अजय देसवाल को कोलकाता बंगा टाइगर्स ने 1.5 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।
हिसार से एडवोकेट नीरज वर्मा ने बताया कि नीरज खत्री को मुंबई ड्रीमर्स ने रिटेन किया है। उन्होंने बताया कि आरपीएल के पहले सीजन में हरियाणा के छह खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों में जगह मिली थी, जबकि इस बार दो नए खिलाड़ी जुड़े हैं। इनमें झज्जर के हितेश डागर और सोनीपत के विकास खत्री शामिल हैं।
सोनीपत के मोहित तुशीर, जो पिछले सीजन में दिल्ली रेड्स का हिस्सा थे, इस बार बोली सूची में शामिल होने के बावजूद किसी टीम में जगह नहीं बना सके। इसी तरह अंबाला के अनिकेत को भी सूची में शामिल होने के बाद कोई खरीदार नहीं मिला।
Trending Videos