सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Two Western Disturbances will become active on February 6th, increasing moisture levels

Haryana Weather: 6 फरवरी को सक्रिय होंगे दो विक्षोभ, वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ी; बारिश की संभावना काफी कम

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 03 Feb 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के उत्तरी जिलों में कोहरा छाएगा, जबकि बाकी क्षेत्रों में अगर हवाएं शांत रहती है तो कहीं-कहीं हल्का कोहरा छा सकता है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में 6 व 9 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे।

Haryana Weather Two Western Disturbances will become active on February 6th, increasing moisture levels
हरियाणा के मौसम में बदलाव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 6 व 9 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। मगर दोनों के असर से बारिश की संभावना काफी कम है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ी है। इस नमी के कारण ऊपरी सतह पर बादल बन रहे हैं लेकिन इनके असर से बारिश नहीं होती। वहीं जहां हवा शांत बनी हुई है, वहां कोहरा छा जाता है।

Trending Videos


मंगलवार को भी प्रदेश में सुबह के समय कहीं-कहीं कोहरा छाया रहा। हालांकि मौसम के साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान हिसार में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं नूंह व भिवानी में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
अभी दिन के तापमान में बढ़ोतरी व रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इस दौरान उत्तरी जिलों में कोहरा छाएगा, जबकि बाकी क्षेत्रों में अगर हवाएं शांत रहती है तो कहीं-कहीं हल्का कोहरा छा सकता है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में 6 व 9 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। 6 फरवरी का विक्षोभ कमजोर रहेगा। इस दौरान सिर्फ तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि 9 फरवरी को सक्रिय होने वाला विक्षोभ भी प्रदेश में असरदार साबित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed