{"_id":"698237884010747bbc0f5965","slug":"shri-balaji-clinic-gender-test-scandal-hearing-on-priyankas-bail-on-february-5-hisar-news-c-21-hsr1020-804632-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री बालाजी क्लिनिक लिंग जांच कांड: प्रियंका की जमानत पर सुनवाई 5 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री बालाजी क्लिनिक लिंग जांच कांड: प्रियंका की जमानत पर सुनवाई 5 फरवरी को
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर स्थित श्री बालाजी क्लिनिक में अवैध भ्रूण लिंग जांच के मामले में आरोपी प्रियंका की जमानत याचिका पर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। प्रियंका की ओर से जमानत के लिए याचिका दायर की गई है। पहले इस पर 31 जनवरी को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब अगली सुनवाई 5 फरवरी को तय की गई है।
हिसार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बीते वीरवार को आजाद नगर क्षेत्र में एक निजी क्लिनिक पर छापा मारकर अवैध रूप से लिंग जांच करते हुए पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप, गर्भपात में प्रयुक्त दवाइयां और नशीली गोलियां बरामद की गई थीं।
इस मामले में डॉक्टर अनंतराम बरवाला समेत चार लोगों के खिलाफ आजाद नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने डॉ. अनंतराम बरवाला, सूरजमल, महिला प्रेम, प्रियंका और अल्ट्रासाउंड मशीन बेचने वाले अज्ञात विक्रेता के खिलाफ अलग-अलग कुल 23 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
कोर्ट में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर डॉ. अनंतराम बरवाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वहीं सहयोगी सूरजमल को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल मामले में चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
Trending Videos