सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CIA vehicle hit by a canter, head constable killed

Hisar News: सीआईए की गाड़ी को कैंटर ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
CIA vehicle hit by a canter, head constable killed
विज्ञापन
हिसार। गांव ढंढूर के पास नशा तस्करों की तलाश में आई फतेहाबाद सीआईए (अपराध जांच एजेंसी) टीम की बोलेराे गाड़ी को एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार हांसी के सुभाष नगर निवासी हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथी हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में पुलिस की गाड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
Trending Videos

फतेहाबाद सीआईए इंचार्ज वेदपाल ने बताया कि टीम सोमवार रात को छापा मारने के लिए हिसार की ओर आई थी। फतेहाबाद लौटते समय एनएच 9 पर गांव ढंढूर के पास कोहरे के कारण मंगलवार अलुसबह करीब तीन बजे हादसा हो गया। सूचना के तुरंत बाद सीआईए इंचार्ज वेदपाल और हिसार सदर थाना से सब इंस्पेक्टर राजेश अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। सदर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुड़वां बच्चों के पिता थे शमशेर सिंह
हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह हांसी के सुभाष नगर के रहने वाले थे। तीन साल पहले वह जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। फतेहाबाद एसपी सिद्धांत जैन ने शोक जताते हुए कहा कि पुलिस ने एक होनहार कर्मचारी खो दिया है। दुख की घड़ी में प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि घायल हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह का पुलिस की निगरानी में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed