{"_id":"6982432a1f3dd681a8021bc4","slug":"contractor-breaks-roads-to-lay-drinking-water-lines-in-sector-15-municipal-corporation-stops-work-hisar-news-c-21-hsr1005-804201-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेक्टर 15 में पेयजल लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने तोड़ीं सड़कें, नगर निगम ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेक्टर 15 में पेयजल लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने तोड़ीं सड़कें, नगर निगम ने रुकवाया काम
विज्ञापन
सेक्टर 15 में पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क।
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम ने सेक्टर 15 में पेयजल लाइन बिछाने के कार्य को रुकवा दिया है। निगम का तर्क है कि पेयजल लाइन बिछाने के लिए सेक्टर की सड़कों को तोड़ा जा रहा है। निगम प्रशासन ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सड़कों को तोड़ने की एवज में 30 लाख रुपये जमा करवाने की मांग की है।
एचएसवीपी की तरफ से सेक्टर 15 की करीब 40 साल पुरानी पेयजल लाइनों को बदला जा रहा है। नगर निगम के मुताबिक एचएसवीपी का कहना था कि ये लाइनें घराें के आगे बने रैंप एरिया में बिछाई जाएंगी और इस दौरान सड़कों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। मगर ठेकेदार ने लाइन बिछाने के लिए कई जगहों पर सड़कों को उखाड़ दिया है, जबकि इन सड़कों को ठीक करने के लिए एचएसवीपी की तरफ से निगम को बजट भी उपलब्ध नहीं करवाया गया है। निगम के मुताबिक अभी हाल ही में सेक्टर की सड़कों का पुनर्निर्माण किया गया था। मगर एचएसवीपी का ठेकेदार निगम की सड़कों को नुकसान पहुंचा रहा है।
पिछले साल अक्तूबर में शुरू हुआ था काम
सेक्टर में नई पेयजल लाइन बिछाने का काम पिछले साल अक्तूबर में शुरू हुआ था। सेक्टर की पुरानी लाइनों को बदलने पर 2.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस दौरान सेक्टर की करीब 14 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइनों को बदला जाएगा। इनमें से 100 से 300 एमएम की लाइन शामिल हैं। इस सेक्टर में करीब एक हजार प्लॉट हैं। अगर आबादी की बात करें तो वर्तमान में सेक्टर की 5 हजार से ज्यादा की आबादी है। पेयजल लाइन बदलने से इस आबादी को काफी फायदा होगा। एचएसवीपी के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल पेयजल लाइन बिछाने का 50 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। मार्च तक इस काम के पूरा होने की उम्मीद है।
पार्षद बोले-कब्जों के कारण 60 फीट की सड़क 25 की रह गई
उधर वार्ड के पार्षद राजेश अरोड़ा ने जनसंवाद की बैठक में सेक्टर 15 की मुख्य सड़क पर अवैध कब्जों के संबंध में शिकायत दी। राजेश अरोड़ा ने शिकायत में बताया कि सेक्टर की मुख्य सड़क कैमरी व राजगढ़ रोड को आपस में मिलाती है और प्रतिदिन इस रोड से हजारों लोग गुजरते हैं। यह नक्शे में 60 फीट की रोड है लेकिन यह सिकुड़ कर 25 फीट की रह गई है। यहां लोगों ने घरों के आगे 25-25 फीट के चबूतरे बना रखे हैं, जो कि अवैध हैं। इस कारण से यहां दिन भर जाम लगा रहता है। इस सड़क से कब्जा हटाया जाए। इस सड़क पर मालिकाना हक एचएसवीपी के पास है, लेकिन इसका रखरखाव नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में है। इस वजह से दोनों ही विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस समस्या का निदान करवाया जाए।
एसडीओ ने मुझे बताया कि नगर निगम ने काम बंद करवा दिया है। निगम ने 30 लाख रुपये का बीटी बिल भिजवाया है। यह बिल कुछ ज्यादा है। इस बारे में निगम अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
- भूपेंद्र, एक्सईएन, एचएसवीपी।
निगम ने अभी हाल ही में सड़कों का पुनर्निर्माण करवाया था। पेयजल लाइन बिछाने से अगर सड़कों को नुकसान हो रहा है तो एचएसवीपी को उस खर्च को भी वहन करना चाहिए।
- राजेश अरोड़ा, पार्षद, वार्ड 17
एचएसवीपी को 30 लाख रुपये का बीटी बिल दिया है। इस संबंध में उनके अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है।
- अमित कौशिक, एक्ससईएन, नगर निगम।
Trending Videos