सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Coal allocation approved for Khedar Thermal's third unit

Hisar News: खेदड़ थर्मल की तीसरी यूनिट को कोल आवंटन की मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Coal allocation approved for Khedar Thermal's third unit
अर्बन एस्टेट टू ​​स्थित भाजपा नेता योगेश बिदानी के आवास पर पहुंचे मंत्री अनिल विज का स्वागत करत
विज्ञापन
हिसार। खेदड़ थर्मल पावर प्लांट की तीसरी यूनिट के लिए कोल आवंटन की अनुमति मिल गई है। इसके साथ ही यूनिट के लिए आगे की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। यह जानकारी प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने हिसार दौरे के दौरान दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी बिजली घरों को जमीन से कुछ ऊंचाई पर बनाया जाएगा, ताकि बारिश के दिनों में जलभराव होने पर बिजली आपूर्ति बंद न करनी पड़े। इस संबंध में बिजली निगमों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Trending Videos

मंगलवार को हिसार अर्बन एस्टेट-2 स्थित भाजपा नेता योगेश बिदानी के आवास पर पहुंचे मंत्री अनिल विज ने कहा कि खेदड़ थर्मल प्लांट की तीसरी यूनिट को लेकर कोल आवंटन की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही काम शुरू होगा। प्रदेश में पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया गुरुग्राम से शुरू हो चुकी है और अन्य जिलों में भी जल्द मीटर बदलने का कार्य शुरू किया जाएगा। स्मार्ट मीटर में उपभोक्ताओं को मोबाइल के माध्यम से प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों विकल्प मिलेंगे, जिन्हें वे अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल विज ने कहा कि बाजारों में बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा, जिससे हादसों की आशंका कम होगी और बाजार अधिक सुंदर नजर आएंगे। सड़क से बिजली के खंभे हटने पर बाजारों की चौड़ाई भी बढ़ेगी। साथ ही ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता को लोड के अनुसार बढ़ाया जा रहा है।
बस ट्रैकिंग सिस्टम लागू होगा
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जल्द ही बस ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत यात्रियों को मोबाइल एप और बस स्टैंड पर लगे पैनलों के माध्यम से यह जानकारी मिलेगी कि कौन-सी बस कहां है, किस समय पहुंचेगी और अपने निर्धारित रूट पर चल रही है या नहीं। इसका प्रेजेंटेशन जल्द उनके सामने आएगा। इसके लागू होने से यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। रोडवेज के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल की जाएंगी। रोडवेज पास को सहकारी समिति की बसों में लागू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है।
हुड्डा साहब न देखते हैं, न सुनते हैं : अनिल विज
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के किसानों को लेकर बजट पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्र बजट में किसानों के लिए कई योजनाएं और प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा साहब न तो देखते हैं और न ही सुनते हैं। उनकी पार्टी में अब उनकी कोई पूछ नहीं रह गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है।
बस अड्डा शिफ्ट करने की जानकारी नहीं
हिसार रोडवेज बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट किए जाने के सवाल पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। स्थिति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए वहां बस स्टॉपेज बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। हिसार के बस अड्डे को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग लंबे समय से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed