सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A review of each case should be conducted by mapping the villages and hotspots most affected by substance abuse.

Hisar News: नशे से ज्यादा प्रभावित गांवों और हॉटस्पॉट की मैपिंग कर हर केस की समीक्षा की जाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
A review of each case should be conducted by mapping the villages and hotspots most affected by substance abuse.
हिसार में लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में पीएनडीटी तथा एनकोर्ड की समीक्षा बैठ
विज्ञापन
हिसार। उपायुक्त महेंद्रपाल ने जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और ड्रग कंट्रोल अधिकारी की ओर से नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में पीएनडीटी तथा एनकोर्ड की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि बिना चिकित्सा पर्ची के ऐसी दवाइयां न बेची जाएं जिनका दुरुपयोग नशे के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा जिले के नशे से सबसे प्रभावित गांवों और हॉटस्पॉट की मैपिंग कर प्रत्येक मामले की समीक्षा की जाए। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न स्कूलों में जागरूकता और काउंसिलिंग कैंप आयोजित किए जाएं। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत की जा रहीं गतिविधियों, डी-एडिक्शन सेंटर्स की स्थिति और खेल अकादमियों में जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनडीपीएस अधिनियम के मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और जिले में नशे की डिमांड व सप्लाई पर रोक लगाई जाए। अधिकारियों ने बताया कि जनवरी में नशे से संबंधित दो मामलों में आरोपियों को सजा दिलवाई गई है। बैठक में बरवाला एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश बेनीवाल, सीटीएम हरिराम, सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, डॉ अनामिका बिश्नोई, डॉ सुभाष खतरेजा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

भ्रूण लिंग जांच मामले में कार्रवाई पर विभाग की सराहना :
भ्रूण लिंग जांच मामले में कार्रवाई पर उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि असामान्य लिंगानुपात वाले गांवों में एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। साथ ही आमजन से भी आह्वान किया कि वह लिंग जांच से संबंधित सूचनाएं प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed