सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four nilgais died from electric shock; high-voltage current had been installed in the field fence to protect the crops.

Hisar News: करंट से चार नीलगायों की मौत, फसल सुरक्षा के लिए खेत की बाड़ में रखा था हाईवोल्टेज करंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Four nilgais died from electric shock; high-voltage current had been installed in the field fence to protect the crops.
विज्ञापन
हिसार। मंगाली पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बाड्या जाटान में सोमवार रात करंट लगने से चार नीलगायों की मौत हो गई। आरोप है कि फसल सुरक्षा के लिए खेत की बाड़ में हाईवोल्टेज करंट छोड़ा गया था। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम और वन्य जीव रक्षा सभा के सदस्य मौके पर पहुंचे। तीन नीलगाय घटनास्थल पर मृत पाई गईं।
Trending Videos

वन्यजीव संरक्षण विभाग के निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि करंट लगने से चार नीलगायों की मौत की सूचना मिली है। संबंधित खेत के मालिक गांव बाड्या रांगड़ान निवासी बताए जा रहे हैं। विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करेगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन्य जीव रक्षा सभा मंगाली के सदस्य विजय ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed