{"_id":"6a716aa3326a7aa9d3048d88","slug":"haryana-weather-update-due-to-change-in-monsoon-turf-rain-will-occur-in-four-districts-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather Update: मानसून टर्फ में बदलाव से चार जिलों में बारिश, अगले तीन दिन बरसेंगे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather Update: मानसून टर्फ में बदलाव से चार जिलों में बारिश, अगले तीन दिन बरसेंगे मेघ
Tue, 04 Aug 2026 09:59 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:59 AM IST
सार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा उत्तर की तरफ बढ़ने जा रही है। यह बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ, पटना, पूर्वी मणिपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून टर्फ में बदलाव के कारण सोमवार दोपहर बाद प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हुई। हिसार, हांसी, भिवानी में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। महेंद्रगढ़ जिले में सबसे अधिक 48 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने के कारण 4 से 6 अगस्त तक प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा उत्तर की तरफ बढ़ने जा रही है। यह बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ, पटना, पूर्वी मणिपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा उत्तर पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है।
विज्ञापन
इससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाएं आने से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इसके असर से 4 से 6 अगस्त के दौरान हवा व गरज के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। 7 व 8 अगस्त को आंशिक बादलवाही व कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना है।
विज्ञापन