सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana wins gold by defeating Punjab by four points.

Hisar News: हरियाणा ने पंजाब को चार अंकों से हराकर जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Haryana wins gold by defeating Punjab by four points.
चंडीगढ़ में मैच जीतने वाली हरियाणा की बास्केटबाल टीम। 
विज्ञापन
नारनौंद। चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित स्टेडियम में 20 से 22 मार्च तक आयोजित 5वीं सीनियर मास्टर बास्केटबाल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 40 से 50 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने पंजाब को 42-38 के अंतर से हराकर चार अंकों से जीत दर्ज की।
Trending Videos

हरियाणा पुलिस के निरीक्षक कृष्ण लोहान ने बताया कि फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। निर्णायक क्षणों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की टीम ने पंजाब को मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की विजेता टीम में निरीक्षक कृष्ण लोहान, एसआई प्रवीन हुड्डा, रेलवे से अजय सांगवान, शिक्षा विभाग से तेज सिंह, डाक विभाग से संजीव (भिवानी), शशिप्रकाश, नरेंद्र घणघस, प्रवीन (करनाल), मनोज और रविंद्र हुड्डा शामिल रहे। इस चैंपियनशिप में हरियाणा के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और मणिपुर सहित कई राज्यों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed