फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man arrested for cheating by promising to increase credit card limit, 90 thousand rupees recovered

Hisar News: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार, 90 हजार रुपये बरामद

Tue, 28 Jul 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 28 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for cheating by promising to increase credit card limit, 90 thousand rupees recovered
हांसी। थाना साइबर अपराध पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने के मामले में पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के मलोट निवासी सुरेंद्र पाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी गई राशि में से 90 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना साइबर अपराध में तैनात मुख्य सिपाही अमित कुमार ने बताया कि नारनौंद निवासी ललित कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच देकर एक लिंक भेजा।
विज्ञापन

लिंक पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 98,980 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर थाना साइबर अपराध हांसी में प्राथमिकी दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed