{"_id":"6a2f0162954f821e9f06711b","slug":"master-road-work-will-start-after-three-and-a-half-years-and-once-the-road-is-completed-5000-plot-owners-in-three-sectors-will-directly-benefit-hisar-news-c-21-hsr1005-890886-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: साढ़े तीन साल बाद शुरू होगा मास्टर रोड का काम, रोड के पूरा होने से तीन सेक्टरों के 5 हजार प्लॉटधारकों को मिलेगा सीधा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: साढ़े तीन साल बाद शुरू होगा मास्टर रोड का काम, रोड के पूरा होने से तीन सेक्टरों के 5 हजार प्लॉटधारकों को मिलेगा सीधा फायदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने तीन प्रमुख सेक्टरों को जोड़ने वाले मास्टर रोड के बचे हुए हिस्से का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए विभाग की ओर से 2.63 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया है। इस सड़क के पूरा होने से सेक्टर-14, 14 पार्ट-2 और सेक्टर-33 के 5 हजार से ज्यादा प्लॉटधारकों को बड़ी राहत मिलेगी।
सुअर फार्म की जमीन का विवाद सुलझा, बजट मंजूर
सेक्टरों के लिए 45 मीटर चौड़े इस मास्टर रोड का निर्माण कार्य वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। करीब 8.8 किलोमीटर लंबे इस रोड का अधिकांश हिस्सा बन चुका है, लेकिन सुअर फार्म की 40 एकड़ जमीन के कारण 650 मीटर का टुकड़ा अधूरा पड़ा था।
एचएसवीपी द्वारा जमीन अधिग्रहण के बाद सुअर फार्म ने वहां बने अपने कार्यालय और क्वार्टरों के पुनर्निर्माण के लिए बजट की मांग की थी। पहले मंजूर किए गए 58 करोड़ रुपये के बजट को सुअर फार्म ने कम बताया था जिसे संशोधित करते हुए पिछले महीने ही एचएसवीपी ने 69 करोड़ रुपये का रिवाइज्ड बजट मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-9 से सीधा जुड़ाव, मिलेगा तीसरा गेट
इस मास्टर रोड के पूरा होने से इन तीनों सेक्टरों का नेशनल हाईवे-9 से सीधा जुड़ाव हो जाएगा। बचे हुए हिस्से पर ही सेक्टरों में दाखिल होने के लिए तीसरा गेट बनेगा (फिलहाल केवल दिल्ली रोड पर दो गेट चालू हैं)। इस रोड के चालू होने से उकलाना, बरवाला और आदमपुर की तरफ से आने वाले लोगों को शहर के भीतर फंसे बिना सेक्टरों में सीधी एंट्री मिल सकेगी। बता दें कि इन तीनों सेक्टरों में कुल मिलाकर करीब 5600 प्लॉट हैं।
सेक्टर-14 के गेट नंबर-1 पर बनेगी स्लिप रोड
शहर को जाम मुक्त करने की योजना के तहत सेक्टर-14 के गेट नंबर-1 पर स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एचएसवीपी ने टेंडर जारी कर दिया है। इससे पहले यातायात में बाधा बन रहे यहां के मुख्य गेट को तोड़ा जा चुका है। अब स्लिप रोड बनने से यहां लगने वाले जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
जलभराव से मुक्ति के लिए बनेगा नाला
सेक्टरों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए एक नए बरसाती नाले का निर्माण भी किया जाएगा। इस नाले के निर्माण पर करीब 68 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसके बनने से मानसून के दौरान सेक्टरों से बरसाती पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सकेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मास्टर रोड के बचे हुए हिस्से के लिए आरडब्ल्यूए काफी समय से संघर्ष कर रही थी। इसे लेकर कई बार मंत्रियों व विधायकों को ज्ञापन सौंपे गए। इस रोड के पूरा होने से तीनों सेक्टरों को फायदा मिलेगा। - प्रवीण सिंघल, प्रधान, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-14 पार्ट टू
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मास्टर रोड का टेंडर लगा दिया है। जल्द ही बचे टुकड़े का निर्माण कर दिया जाएगा। रोड के साथ- साथ बरसाती नाला भी बनाया जाएगा। उसका भी अलग से टेंडर लगा दिया है। - भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी