सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MP Jayprakash said - Cross voting also happened in BJP, the party is hiding the truth

Hisar News: सांसद जयप्रकाश बोले- भाजपा में भी हुई क्रॉस वोटिंग, सच्चाई छिपा रही पार्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
MP Jayprakash said - Cross voting also happened in BJP, the party is hiding the truth
विज्ञापन
हिसार। कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने आरोप लगाया कि हालिया चुनाव में कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा में भी क्रॉस वोटिंग हुई जिसे भाजपा जानबूझकर छिपा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा की एक सीट पर सीधे तौर पर हार हुई है।
Trending Videos

हिसार स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयप्रकाश ने कहा कि चुनाव में भाजपा ने अपने ही पार्टी पदाधिकारी को उम्मीदवार बनाया था। ऐसे में उस उम्मीदवार को भाजपा का प्रत्याशी ही माना जाना चाहिए। चुनाव परिणाम में कांग्रेस और भाजपा के एक-एक उम्मीदवार की जीत हुई, जबकि भाजपा का एक प्रत्याशी हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने षड्यंत्र के तहत कांग्रेस के चार वोट रद्द कराए। मात्र 88 वोटों की गिनती में करीब आठ घंटे लगना भी कई सवाल खड़े करता है। उनके अनुसार मतगणना में अनावश्यक देरी कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई। सांसद ने कहा कि कांग्रेस के पांच विधायकों द्वारा पार्टी लाइन से हटकर मतदान करने के मामले में पार्टी ने सभी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग केवल कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में भी हुई लेकिन भाजपा इस तथ्य को सार्वजनिक नहीं कर रही और कांग्रेस को बदनाम किया जा रहा है। रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए जयप्रकाश ने कहा कि विधानसभा सचिव के बजाय एक आईएएस अधिकारी को चुनाव अधिकारी बनाना भी संदेह पैदा करता है। उनके अनुसार वोट रद्द करने का फैसला चुनाव की दिशा बदलने की कोशिश था।
इनेलो पर साधा निशाना
सांसद ने इनेलो पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला द्वारा ‘पालतू’ शब्द का प्रयोग राजनीतिक स्तर को गिराने वाला है। उन्हें अपने अतीत पर गर्व है लेकिन उन्होंने कभी ईमान नहीं बेचा। जयप्रकाश ने घोषणा की कि 3 अप्रैल को सिरसा में प्रेस वार्ता कर चुनाव के दौरान विभिन्न दलों की भूमिका को सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि इनेलो ने मतदान से ठीक पहले अपना रुख क्यों बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed