सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Yogendra Yadav, earning an annual income of ₹55 lakh, is supplying mushroom products both domestically and internationally.

सालाना आय 55 लाख रुपये कमा रहे योगेंद्र यादव मशरूम के उत्पादों को पहुंचा रहे देश- विदेश

Naveen Naveen
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:49 PM IST
Yogendra Yadav, earning an annual income of ₹55 lakh, is supplying mushroom products both domestically and internationally.
महेंद्रगढ़ जिले के गांव खायरा निवासी प्रगतिशील किसान योगेंद्र यादव को कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने सम्मानित किया। किसान योगेंद्र यादव ने वर्ष 2022 में जब गिरते भूजल के कारण बोरवेल ठप हुआ तो कुछ अलग करने की ठानी। फिलहाल योगेंद्र यादव ने 20 क्विंटल उत्पादन से 1100 क्विंटल मशरूम का उत्पादन एवं 55 लाख रुपये का सालाना कारोबार कर रहे हैं। मशरूम के 10 अलग अलग तरह के उत्पाद देश- विदेश तक पहुंचा रहे हैं। किसान योगेंद्र यादव ने बताया कि साल 2005 में स्नातक की पढ़ाई करने के बाद सरकारी नौकरी के काफी प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली तो गुरुग्राम में टैक्सी चालक की नौकरी शुरु की। नौकरी में परिवार से दूर रहने के बाद भी कुछ बचत नहीं होती थी। वहां से नौकरी छोड़कर तीन एकड़ में खेती शुरू कर दी। वर्ष 2022 में भूमिगत पानी के अभाव में बोरवेल ठप्प हो गया। तब मन में कुछ अलग करने की ठानी। कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़, मशरूम सेंटर मुरथल व गुरुग्राम में प्रशिक्षण लेकर मशरूम का उत्पादन शुरू कर दिया। शहर के राव तुलाराम चौक के नजदीक महेंद्रगढ़ मशरूम फार्म के नाम से शुरू की गई यूनिट से पहली बार 20 क्विंटल से करीब ढाई लाख रुपये की सालाना आय हुई। वर्ष 2023 में 10 हजार ट्रे से 200 क्विंटल मशरूम का उत्पादन कर आय को भी 15 लाख रुपया सालाना तक पहुंचा दिया। 2024 में खाद यूनिट स्थापित कर दी तथा उत्पादन करीब 900 क्विंटल हुआ जिससे 25 लाख रुपये की आय मिली। पिछले एक साल के दौरान आधुनिक तकनीकी व वर्षभर उत्पादन देने वाली दो नई यूनिट शुरू कर दी हैं तथा उत्पादन भी 1100 क्विंटल व आय 55 लाख रुपये हुई है। लक्ष्य है कि अगले एक साल में 1500 क्विंटल उत्पादन किया जाए। सप्ताह में तीन दिन दिल्ली, गुरुग्राम व रेवाड़ी आपूर्ति की जा रही है। योगेंद्र यादव ने बताया कि फार्म पर सफेद बटन, पिंक ओयेस्टर, व्हाइट ओयेस्टर, मिल्की व ऋषि मशरूम सहित सात प्रकार की वैरायटी तैयार की जा रही हैं। जब लंबे समय तक मशरूम को सुरक्षित रखना चुनौती बना तो उत्पादन बनाना शुरू कर दिया। मशरूम से सात प्रकार की नमकीन, तीन प्रकार के बिस्कुट, लड्डू, अचार, सूखा पाउडर बनाना शुरू कर दिया। इन उत्पादों की मांग लगातार बढ़ती रही तो खुद प्रोडक्ट बनाने के लिए यूनिट स्थापित कर दी। मशरूम यूनिट पर दस से अधिक महिलाओं को रोजगार भी दिया है। हर महीने करीब 50 युवाओं को भी मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Gopeshwar: घिंघरान में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन

25 Mar 2026

घाटमपुर: सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय और सीएचसी का किया निरीक्षण, गंदगी देख लगाई फटकार

24 Mar 2026

VIDEO: यमुना में डूबे दो किशोरों की जारी तलाश, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

24 Mar 2026

VIDEO: आगरा में झाड़ियों मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर जुटी भीड़; एसएन में कराया भर्ती

24 Mar 2026

VIDEO: दो ऑटो हुए हादसे का शिकार, सवारी की गिरकर गई जान, कपड़ा व्यापारी की सिर में चोट लगने से माैत

24 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस का कमाल, गुम हुए एक करोड़ से अधिक के 304 मोबाइल लाैटाए, लोगों के खिल उठे चेहरे

24 Mar 2026

VIDEO: अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश, ई-साक्ष्य एप से समन-वारंट भेजें पुलिसकर्मी

24 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: फिर सवालों में आगरा पुलिस...दरोगा पर रिश्वत लेने का आरोप, चाैकी प्रभारी ने की प्रधान से धक्कामुक्की

24 Mar 2026

कुड़नी भारत गैस एजेंसी पर लटका ताला, प्लांट से आपूर्ति ठप होने से गैस वितरण बंद होने की सूचना चस्पा की

24 Mar 2026

निरीक्षण के दौरान भड़कीं सीडीओ, पान की पीक से रंगी दीवारें देख लगाई फटकार, सफाई के सख्त निर्देश

24 Mar 2026

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा में टक्कर मार खंती में घुसी

24 Mar 2026

कानपुर: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

24 Mar 2026

संकल्प से समाधान: मंत्री नहीं पहुंचे तो बेटे को मुख्य अतिथि बनाकर सरकारी कार्यक्रम में बंटवा दिए प्रमाण पत्र

24 Mar 2026

VIDEO: संगीत नाटक अकादमी में मांझी रे नाटक का मंचन

24 Mar 2026

19 साल में जर्जर हुआ हाथरस के मुख्य डाकघर का भवन, छत से गिर रहा मलबा

24 Mar 2026

कुरुक्षेत्र: बजरंग दल ने रेलवे रोड पर विशेष समुदाय के ढाबे में की तोड़फोड़

24 Mar 2026

कानपुर: आशा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

24 Mar 2026

पेट्रोल संकट गहराया: पंपों पर लगीं लंबी-लंबी कतारें, अफरातफरी में 2-2 हजार का ईंधन भरवा रहे लोग

24 Mar 2026

कुरुक्षेत्र: समाज से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक के वकीलों ने ठानी तो छह साल बाद मिल पाया पीड़ित किशोरी को न्याय

24 Mar 2026

फरीदाबाद क्रिकेट मुकाबले: यंग इलेवन, वीवाईसीए इलाइट और जेएसडी क्लब की जीत, मैचों में दिखा दमदार प्रदर्शन

24 Mar 2026

कानपुर: 12 बीघा जमीन की अवैध प्लाॅटिंग की ध्वस्त, नोटिस जारी

24 Mar 2026

विश्व टीबी दिवस: इंडिया गेट लाल रोशनी से जगमगाया, टीबी के खिलाफ एकजुट होने का संदेश

24 Mar 2026

सर्फाबाद गैस किल्लत: सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइनें, लोगों को करना पड़ रहा इंतजार

24 Mar 2026

नोएडा में सौरव गांगुली: इम्पैक्ट प्लेयर नियम रहेगा जारी, श्रेयस अय्यर को लेकर जताई हैरानी

24 Mar 2026

Moradabad: 15 साल पहले भीड़ ने थाने पर हमला कर फूंके थे वाहन, अब आया कोर्ट का फैसला

24 Mar 2026

VIDEO: फरीदाबाद में नकली जर्दा फैक्ट्री का भंडाफोड़, रामित इंडस्ट्री पर बड़ी कार्रवाई

24 Mar 2026

UP के Shamli से पकड़ा गया 'पाकिस्तानी जासूस', खतरनाक मंसूबों का खुलासा! Police ने क्या-क्या बताया?

24 Mar 2026

साक्ष्य के अभाव में यौन शोषण आरोपी प्रोफेसर डॉ रजनीश हाथरस कोर्ट से बाइज्जत बरी

24 Mar 2026

कानपुर: श्री जंगली देवी मंदिर में मां के खजाने का हुआ वितरण

24 Mar 2026

अयोध्या में रामनवमी व नवरात्र को लेकर सुरक्षा व यातायात के कड़े इंतजाम

24 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed