Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
At the agricultural fair held at HAU in Hisar, Sukhram—an MBA degree holder—is transforming farming techniques using indigenous seeds.
{"_id":"69c38c5e1d45936eed0104bb","slug":"video-at-the-agricultural-fair-held-at-hau-in-hisar-sukhram-an-mba-degree-holder-is-transforming-farming-techniques-using-indigenous-seeds-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के एचएयू के कृषि मेले में एमबीए डिग्री वाले सुखराम देसी बीज से बदल रहे खेती की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के एचएयू के कृषि मेले में एमबीए डिग्री वाले सुखराम देसी बीज से बदल रहे खेती की तकनीक
एचएयू के कृषि मेले में स्टॉल लगा कर जानकारी दे रहे सिरसा के गांव नागोकी निवासी एमबीए सुखराम ने बताया कि वह देसी तरीके से खेती करते हैं। उनके पास गेहूं की देसी किस्मों के बीज उपलब्ध हैं।एमबीए की डिग्री के बाद भी उन्होंने नौकरी की बजाए खेती को चुना। अपने परिवार की परंपरा को आधुनिक व स्मार्ट तरीके से आगे बढ़ाने का फैसला लिया। उनके तीन भाई भी खेती में ही लगे हैं।
इसके अलावा धान, मूंग के उपचारित बीज भी हैं। वह गेहूं की किस्म खपली , सोना मोती, महाराष्ट्र सरबती, संवर काठी, एचएयू सी 306, पीएयू आरएस 1 शुगर फ्री, आरजे 1482 किस्म के बीज किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं। गेहूं के बीज तैयार करने के लिए गाय की गोबर खाद का उपयोग करते हैं। खेत में केमिकल का उपयोग नहीं करते।
सुखराम ने बताया कि हाल ही में उन्होंने हल्दी की खेती भी शुरू की है। जिसमें लोगों को कच्ची हल्दी तथा सूखी पिसी दोनों तरह की हल्दी उपलब्ध कराते हैं। इस हल्दी की पिसाई के लिए लकड़ी की मशीनों का उपयोग करते हैं। जिसके चलते इसके ऑयल का कंटेंट बरकरार रहता है। पिछले चार साल से ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बीजों को उपचारित करने के लिए केमिकल का उपयोग नहीं करते। जयपुर, भोपाल, गुरुग्राम, दिल्ली सहित कई अन्य प्रदेशों में हमारे उत्पाद की लगातार डिमांड आ रही है। काफी किसान हमसे ट्रेनिंग लेने के लिए भी आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।