सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   NEET UG preparations complete

Hisar News: नीट यूजी की तैयारियां पूरी ,15 केंद्राें पर 6776 पर परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
NEET UG preparations complete
विज्ञापन
हिसार। नीट यूजी की रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 केंद्रों पर 6776 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उपायुक्त महेंद्र पाल ने शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ऑब्जर्वर तथा परीक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए।
Trending Videos

उपायुक्त ने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर लापरवाही या अनियमितता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र अधीक्षक, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 15 परीक्षा केंद्रों आयोजित की जाने वाली नीट यूजी के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए इन परीक्षा केंद्रों के लिए हिसार रोडवेज डिपो की 30 स्पेशल बसें चलाई जाएगी। यह बस परीक्षार्थियों को लाने- ले जाने चलाई जाएंगी।
बसों की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई.
परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। रोडवेज को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त संख्या में बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त बस अड्डों पर बाइक राइडर भी तैनात किए जाएंगे, जो जरूरतमंद परीक्षार्थियों को शीघ्रता से उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारियों तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा के दिन पूरी तरह सतर्क रहें। आवश्यकता पड़ने पर अभ्यर्थी को सरकारी वाहनों के माध्यम से उसे केंद्र तक पहुंचाया जाए। किसी अभ्यर्थी को रास्ते में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की सहायता ले सकता है।
रोडवेज डिपो प्रबंधन ने 4 रूट तय किए
हिसार रोडवेज डिपो प्रबंधन ने 4 रूट तय किए है। इन चार रूट पर ही ये परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे प्रवेश होना है। जिसे देखते हुए रोडवेज ने बसों का संचालन बस स्टैंड से सुबह 10 बजे तय किया। वहां से परीक्षा केंद्रों के लिए सुबह 10 बजे ये बस रवाना होगी। उसके बाद परीक्षा खत्म होने पर परीक्षार्थियों को वहां से बस स्टैंड तक छोड़ने की भी व्यवस्था की जाएगी। केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने 5,10,15,20 रुपये किराया तय किया है।


हिसार रोडवेज डिपो की नीट के लिए 30 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के लिए चार रूट तय किए गए है। कैंट के आर्मी स्कूल, गंगवा गर्ल्स कॉलेज, गुरु दक्ष पॉलीटेक्नीक कॉलेज व मिलगेट रुट पर रोडवेज की स्पेशल बस चलाई जाएंगी। ये बसें सुबह 10 बजे से चलाई जाएंगी। परीक्षार्थियों को परिवहन मामले में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।- आत्माराम, डीआई, रोडवेज डिपो हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed