सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Orange alert issued for possibility of rain in Haryana

Haryana Weather: फिर बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत; ऑरेंज अलर्ट जारी, यह शहर रहा सबसे गर्म

अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़/हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 02 May 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र की तरफ से जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार, चार मई को राज्य के अधिकतर स्थानों पर बारिश की संभावना है।

Orange alert issued for possibility of rain in Haryana
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा में रविवार से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने 4 और 5 मई को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इन दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तीन मई को भी कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिलेगा जिससे तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जाएगी।
Trending Videos


चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र की तरफ से जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार, चार मई को राज्य के अधिकतर स्थानों पर बारिश की संभावना है। पांच मई को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। दोनों दिन हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिसके साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी संभव हैं। इसके अलावा 3 और 6 से 8 मई के बीच भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार में पारा फिर 41 पार
शनिवार को हिसार हरियाणा का सबसे गर्म जिला रहा। हिसार में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ.
चंद्रमोहन ने बताया कि पूरे प्रदेश में तापमान 36 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। भिवानी में 41, रोहतक में 40.6, महेंद्रगढ़ में 40.4 और सिरसा में 40 डिग्री तापमान रहा। फरीदाबाद में रात का तापमान 29.9 डिग्री, भिवानी में 28.5, महेंद्रगढ़ में 28 और हिसार में 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। महेंद्रगढ़ में रात का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा रहा।

किसानों और आम जनता के लिए एडवाइजरी
-गरज-चमक और ओलावृष्टि के दौरान घर के अंदर रहें।

-पेड़ों के नीचे शरण न लें।

-खेती से जुड़े कार्य अस्थायी रूप से रोक दें।

-कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें। सिंचाई और कीटनाशक छिड़काव से बचें।

-तेज हवा व ओलों से फसलों को बचाने के उपाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed