सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Organizations submitted a memorandum to the ASP for action against the YouTuber.

Hisar News: संगठनों ने यूट्यूबर पर कार्रवाई के लिए एएसपी को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Organizations submitted a memorandum to the ASP for action against the YouTuber.
विज्ञापन
हिसार। यूट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि संबंधित यूट्यूबर ने दो व्यक्तियों के बीच हुए विवाद को जातीय रंग देकर समाज में वैमनस्य फैलाने और माहौल खराब करने का प्रयास किया है।

गांव सुंडावास के लोगों ने कहा कि संबंधित यूट्यूबर के खिलाफ पहले भी कई एफआईआर दर्ज हैं और कुछ मामलों में उसकी गिरफ्तारी लंबित है। उनका आरोप है कि दो लोगों के बीच हुई व्यक्तिगत बहस और गाली-गलौज को दो समाजों के बीच संघर्ष के रूप में प्रस्तुत किया गया जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी से मिलने वालों में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के प्रदेशाध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा, सामाजिक कार्यकर्ता अन्नु सूरा धींगड़ा, जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप धीरणवास, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन बीरबल कड़वासरा और सुंडावास के पूर्व सरपंच संपत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी युवक ने गाली-गलौज की है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो लेकिन जातीय द्वेष फैलाने और समाज को बांटने का प्रयास करने वालों पर भी कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed