{"_id":"69f4e9c1d968a70b1b04d25a","slug":"outrage-in-16-districts-over-rajya-sabha-member-rekha-sharmas-statement-hisar-news-c-21-1-hsr1012-861515-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा के बयान पर 16 जिलों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा के बयान पर 16 जिलों में आक्रोश
विज्ञापन
भिवानी जिले में पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज करवाते हुए भजनलाल एवं कुलदीप बिश्नोई समर्थक।
विज्ञापन
हिसार। भाजपा की राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा के कथित विवादित बयान के विरोध में हरियाणा के 16 जिलों में आक्रोश देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल और कुलदीप बिश्नोई के समर्थकों ने विभिन्न थानों में शिकायतें देकर रेखा शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
भजनलाल और कुलदीप बिश्नोई के समर्थकों ने भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल (कलायत), करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, अंबाला, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर और चरखी दादरी में पुलिस प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
समर्थकों ने आरोप लगाया कि राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा ने सार्वजनिक मंच से पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनकी छवि को ठेस पहुंचाई है। समर्थकों ने स्पष्ट किया कि यदि रेखा शर्मा के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध और तेज करेंगे। साथ ही अन्य जिलों में भी 2 मई को इसी प्रकार शिकायतें दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
फतेहाबाद के दो थानों में दी गई शिकायत
फतेहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा के खिलाफ सदर और सिटी थाने में दो अलग-अलग शिकायतें दी हैं। इसी की शिकायत लेकर बिश्नोई सभा फतेहाबाद के प्रधान संजय खिचड़, भूना सरपंच एसोसिएशन के प्रधान मांगे राम गोदारा, खारा खेड़ी के पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी, सरपंच बंसी लाल, खजुरी के सरपंच सीता राम पूनिया सहित 36 बिरादरी के लोग थानों में पहुंचकर शिकायत दी। इस मामले में जांच अधिकारी एवं सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। इस प्रकरण में जिला उप न्यायवादी से कानूनी राय ली जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -
आजादनगर थाने में भी रेखा शर्मा के विरुद्ध दी शिकायत
हिसार। राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आजादनगर थाने में शिकायत दी गई है। शिकायत करने वालों में नगर निगम के पार्षद सत्यवान पान्नू, विनोद कुमार, पतासो देवी, पिंकी शर्मा, आत्माराम, सुशील टोकस, संजय जांगड़ा, रमेश चंद्र आदि शामिल रहे। ब्यूरो
Trending Videos