फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pabda becomes a model solar village; to receive a grant of 1 crore from the Centre.

Hisar News: पाबड़ा बना मॉडल सोलर विलेज, केंद्र से मिलेगा एक करोड़ का अनुदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Pabda becomes a model solar village; to receive a grant of 1 crore from the Centre.
हिसार। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हिसार जिले के गांव पाबड़ा को मॉडल सोलर विलेज के रूप में चयनित किया गया है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार गांव को एक करोड़ रुपये का वित्तीय अनुदान मिलेगा। सोमवार को उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मॉडल सोलर विलेज का चयन विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया है। पाबड़ा में वर्तमान में सबसे अधिक सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित है। अक्षय ऊर्जा विभाग और बिजली वितरण कंपनियों ने पांच हजार से अधिक आबादी वाले 82 गांवों का सर्वे किया था।
विज्ञापन

पाबड़ा में 184 अक्षय ऊर्जा प्रणालियां स्थापित हैं। एक करोड़ रुपये के अनुदान से गांव के सार्वजनिक स्थलों पर सोलर लाइटें, सामुदायिक भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र और अन्य ढांचागत विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल समेत अक्षय ऊर्जा विभाग और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 जुलाई को प्रकाशित की थी खबर
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक साल बाद भी जिले में मॉडल सोलर विलेज का चयन नहीं हो पाया था। अमर उजाला ने 16 जुलाई के अंक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। खबर में बताया गया था कि जिले के 88 गांव योजना की सूची में शामिल हैं और ग्रामीण लंबे समय से योजना लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 में हर जिले में एक मॉडल सोलर विलेज विकसित करने का फैसला लिया था। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देना है। 17 जुलाई को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने सोलर मॉडल विलेज की प्रगति रिपोर्ट तलब की थी। उन्होंने अधिकारियों को सोलर परियोजनाओं की रोजाना समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
रोजाना सवा करोड़ यूनिट से ज्यादा बिजली खपत
हिसार सर्कल में रोजाना सवा करोड़ से अधिक बिजली यूनिट की खपत हो रही है। सर्दियों में यह 80 से 90 लाख यूनिट प्रतिदिन रहती है, जबकि गर्मियों में खपत बढ़कर 1.30 करोड़ से 1.45 करोड़ यूनिट तक पहुंच जाती है। ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की खपत 45 लाख, शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की 43 लाख, औद्योगिक क्षेत्र की 33 लाख और कृषि उपभोक्ताओं की आठ लाख यूनिट प्रतिदिन है।

5,458 उपभोक्ताओं को ही मिला कनेक्शन
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना फरवरी 2024 में लागू हुई थी। हरियाणा को दो साल में दो लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य दिया गया था। हिसार सर्कल में 12,947 उपभोक्ताओं ने योजना के तहत आवेदन किया, लेकिन अब तक 5,458 को ही सोलर कनेक्शन मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed