{"_id":"6a8365b6474ed8087d08fffe","slug":"platform-for-agricultural-innovations-to-be-set-up-at-hau-on-august-20-hisar-news-c-21-hsr1005-932272-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एचएयू में 20 अगस्त को सजेगा कृषि नवाचारों का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एचएयू में 20 अगस्त को सजेगा कृषि नवाचारों का मंच
विज्ञापन
हिसार। एचएयू स्थित एबिक सेंटर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के एग्री-बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर (एबिक) की ओर से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर 20 अगस्त को विशेष कार्यक्रम और स्टार्टअप प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में एबिक से समर्थित विभिन्न कृषि एवं कृषि-व्यवसाय आधारित स्टार्टअप अपने नवीन उत्पाद, आधुनिक तकनीक और व्यावसायिक समाधान प्रदर्शित करेंगे।
इसका उद्देश्य नई सोच, नई तकनीक और नए उद्यमों को बढ़ावा देना है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने बताया कि प्रदर्शनी में कम पानी में पौधों की बेहतर और तेज वृद्धि के लिए विकसित विशेष तकनीक वाले पौधों के गमले आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
इसके अलावा गुड़ और अनाज से तैयार खाने योग्य कप भी प्रदर्शित किए जाएंगे। स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े उत्पादों में माइक्रोग्रीन्स, मिलेट आधारित उत्पाद, वेगन बार, प्रोटीन पाउडर, शहद से तैयार विनेगर और पंचगव्य आधारित उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन
युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने का मिलेगा मार्गदर्शन
एबिक की ओर से कृषि आधारित स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं और नए उद्यमियों के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी। इच्छुक युवा अपने नए विचारों को स्टार्टअप का रूप देने और मौजूदा स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए एबिक से मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।