सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Poles and transformers fell due to the storm, solar system was damaged.

Hisar News: आंधी से गिरे खंभे और ट्रांसफार्मर, सोलर सिस्टम क्षतिग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 09 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Poles and transformers fell due to the storm, solar system was damaged.
विज्ञापन
सिवानी मंडी। उपमंडल के गांव कालोद, गुढ़ा, मोहिला सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार शाम चली आंधी से व्यापक नुकसान पहुंचाया। धूल भरी आंधी के कारण खेतों में लगे बिजली के खंभे टूट गए। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर गिर गए। घरों और खेतों में लगे सोलर सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी के बाद से क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सरपंच प्रतिनिधि धोलू समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि तेज आंधी के कारण खेतों में खड़ी कपास की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। हाल ही में बोई गई फसल तेज हवाओं की चपेट में आने से प्रभावित हुई है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के कारण कृषि कार्यों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आंधी के दौरान कई स्थानों पर बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए जबकि सोलर सिस्टम की प्लेटें टूटने से भी भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि आंधी से क्षेत्र में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

यह इलाका राजस्थान सीमा से सटा है। वहां गर्मियों में तापमान सामान्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक रहता है। ऐसे में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से पेयजल व्यवस्था, घरेलू कार्य और दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है।
सरपंच प्रतिनिधि धोलू ने बताया कि पंचायत प्रभावित किसानों और ग्रामीणों से नुकसान की जानकारी जुटा रही है। नुकसान का पूरा ब्यौरा तैयार कर संबंधित विभागों को भेजा जाएगा ताकि सर्वे कर प्रभावित लोगों को नियमानुसार राहत और मुआवजा दिलाया जा सके।
संदीप, हवा सिंह, कृष्ण, जरनैल, लीलू राम, रतन सिंह, सोमवीर, बलवीर आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त लाइन सुधार कर जल्द बिजली बहाल कर प्रभावित किसानों और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed