फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Power consumption breaks record, reaches 136.32 lakh units.

Hisar News: बिजली खपत ने तोड़ा रिकॉर्ड, 136.32 लाख यूनिट तक पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Power consumption breaks record, reaches 136.32 lakh units.
हिसार। हिसार बिजली सर्कल में बढ़ती मांग के बीच शुक्रवार को बिजली खपत इस सप्ताह के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। बिजली की खपत बढ़कर 136.32 लाख यूनिट दर्ज की गई। वहीं 11 केवी और 33 केवी फीडरों में तकनीकी खराबी के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली निगम की ब्रेकडाउन रिपोर्ट के अनुसार जंपर टूटने, डिस्क पंचर, कंडक्टर टूटने, स्विच स्पार्किंग और पक्षियों के संपर्क में आने से विभिन्न स्थानों पर फॉल्ट आए। आजाद नगर फीडर की बिजली आपूर्ति करीब 2 घंटे 10 मिनट तक प्रभावित रही।
विज्ञापन

बिजली वितरण निगम के 11 केवी फीडरों में जवाहर नगर, सातरोड, पायल, जगदीश कॉलोनी, सैनीपुरा, शिव नगर और भानु फीडर प्रभावित रहे। अधिकांश क्षेत्रों में 30 मिनट से लेकर दो घंटे तक बिजली बाधित रही। निगम के सिटी डिविजन में प्रतिदिन 60 से 70 बिजली फॉल्ट की शिकायतें दर्ज हो रही हैं।
विज्ञापन

33 केवी नेटवर्क में 33 केवी आजाद नगर सब-स्टेशन भी प्रभावित रहा। डीएचबीवीएन की रिपोर्ट के अनुसार 132 केवी आर्य नगर से फीड होने वाले सब-स्टेशन पर जंपर टूटने से करीब 2 घंटे 10 मिनट तक बिजली आपूर्ति बंद रही। तकनीकी टीमों ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट ठीक किए जिसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली मरम्मत के कारण 10 घंटे बिजली रहेगी बाधित
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) 132 केवी बीड़ पावर हाउस में रविवार को मरम्मत कार्य करेगा। इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस कार्य सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। डीएचबीवीएन के अनुसार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक टेलीफोन एक्सचेंज, मुल्तानी चौक, पारिजात चौक, ऑटो मार्केट और सिविल हॉस्पिटल फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आईटीआई, पुलिस लाइन, हाउसिंग बोर्ड, तलवंडी जुगलान और पीएचईडी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।

हिसार सर्कल में बिजली खपत की एक सप्ताह की स्थिति
तारीख खपत (लाख यूनिट)
9 जुलाई
122.22
10 जुलाई
127.25
11 जुलाई
121.90
12 जुलाई
133.68
13 जुलाई
133.23
14 जुलाई
121.18
15 जुलाई
135.63
16 जुलाई
132.62
17 जुलाई
136.32
--------------
हिसार सर्कल में बिजली खपत पिछले रिकॉर्ड तोड़ रही है। हर दिन मांग बढ़ रही है जिससे कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद निगम निर्बाध आपूर्ति के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

- सुशील कुमार, इंचार्ज कंट्रोल रूम, बिजली वितरण निगम हिसार।
--------------
रात में प्रदर्शन करने पहुंचे गंगवा के लोग
गांव गंगवा के लोगों ने बिजली कटौती से परेशान होकर शुक्रवार रात बिजली घर का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों की बिजली निगम अधिकारियों से काफी देर तक बहस हुई। जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज टाक माही ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन से रात के समय लगातार बिजली कट लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण रात 12:45 बजे तक पावर हाउस के बाहर धरने पर बैठे रहे। ग्रामीणों की मांग है कि गंगवा क्षेत्र को शहरी एरिया से जोड़कर बिजली आपूर्ति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed