फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Power went out for over 2 hours after 3 breakdowns on the Satarod feeder

Hisar News: सातरोड फीडर पर 3 बार ब्रेकडाउन, 2 घंटे से अधिक समय तक गुल रही बिजली

Sun, 02 Aug 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 02 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Power went out for over 2 hours after 3 breakdowns on the Satarod feeder
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के विभिन्न 11 केवी फीडरों पर तकनीकी खराबियों के कारण शनिवार रात व रविवार दिन में बिजली आपूर्ति बाधित रही। जंपर टूटना व कंडक्टर टूटने, इंसुलेटर पंक्चर के कारण फाल्ट से व्यवस्था गड़बड़ाई।
विज्ञापन


बिजली निगम की रिपोर्ट के अनुसार, सातरोड उपमंडल सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल रहा। यहां सातरोड फीडर पर अलग-अलग समय में तीन बार ब्रेकडाउन हुआ। इनमें दो बार जंपर टूटने और एक बार कंडक्टर टूटने के कारण 2 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। भानू औद्योगिक फीडर पर भी जंपर टूटने से करीब डेढ़ घंटे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। सब्जी मंडी, पुलिस लाइन, सिविल अस्पताल, मुल्तानी चौक और आईटीआई फीडर पर तकनीकी खराबियों के कारण अलग-अलग समय पर बिजली कटौती दर्ज की गई। इनमें आईटीआई फीडर पर इंसुलेटर पंक्चर होने से करीब 1 घंटा 35 मिनट बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांसी मंडल के मसूदपुर फीडर पर दोपहर 12:55 बजे से 2:35 बजे तक करीब 1 घंटा 40 मिनट बिजली आपूर्ति बाधित रही। हिसार-2 मंडल के किरमारा फीडर पर सुबह 5:50 बजे से 6:55 बजे तक जंपर टूटने से बिजली आपूर्ति बंद रही।

कहां कितने समय तक रही बिजली बाधित :
फीडर-- अवधि
मसूदपुर (हांसी) : 1 घंटा 40 मिनट
किरमारा : 1 घंटा 5 मिनट
सातरोड-1 : 1 घंटा 35 मिनट
सातरोड -2: 2 घंटे 15 मिनट
सातरोड (एपी) : 2 घंटे 10 मिनट
पुलिस लाइन : 1 घंटा 15 मिनट
सिविल अस्पताल :36 मिनट
मुल्तानी चौक : 45 मिनट
आईटीआई : 1 घंटा 35 मिनट
::::::::::
अधिकांश फाल्ट को तकनीकी टीमों ने समय रहते ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी। बरसात और मौसम में बदलाव के दौरान फाल्ट बढ़ जाते हैं जिन्हें दूर करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

-- सुशील कुमार, इंचार्ज कंट्रोल रूम बिजली वितरण निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed