सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pre-monsoon arrival in Haryana Rain likely in again on June 18–19; hailstorms lead to drop in temperature

हरियाणा में प्री-मानसून की दस्तक: 18-19 जून को प्रदेश में फिर से बारिश के आसार, ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 16 Jun 2026 09:39 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा में 18 जून को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते 18 और 19 जून के दौरान एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

Pre-monsoon arrival in Haryana Rain likely in again on June 18–19; hailstorms lead to drop in temperature
धूल भरी आंधी ने मौसम के तेवर बदल दिए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दो मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने, दक्षिणी पंजाब-उत्तरी राजस्थान के आसपास बने चक्रवातीय सर्कुलेशन और राजस्थान पर टर्फ के सक्रिय होने से हरियाणा में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चली। इसके साथ ही प्रदेश के दस जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिसे मौसम विशेषज्ञों ने प्री-मानसून की बारिश माना है।





तापमान में आई भारी गिरावट
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सोमवार को सिरसा, सोनीपत, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद और दिल्ली में आंधी-अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम बूंदाबांदी दर्ज की गई। दोपहर के समय सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल आदि जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह रही कि हिसार के हांसी और यमुनानगर के सढौरा में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे पूरे प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट आई है और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।
विज्ञापन


18-19 जून के लिए अलर्ट जारी
आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम लगातार परिवर्तनशील बना रहेगा। वर्तमान परिदृश्य में लगातार पश्चिमी विक्षोभ और टर्फ सक्रिय हो रही है, जिससे हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में लगातार प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। 18 जून को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते 18 और 19 जून के दौरान एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

बहादुरगढ़ में बारिश ने किया मौसम सुहावना
लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार सुबह बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस और तेज धूप से बड़ी राहत दी। मौसम सुहावना होने से सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

गोहाना में तेज गर्जना के साथ बरसे बदरा
गोहाना क्षेत्र में भी मौसम अचानक मेहरबान हुआ और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने से मौसम पूरी तरह से खुशनुमा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed