सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Opposition to smart meter installation; letter sent to Vij.

Hisar News: स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, विज को भेजा पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 16 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Opposition to smart meter installation; letter sent to Vij.
विज्ञापन
बरवाला। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने बिजली मंत्री अनिल विज को पत्र भेजकर बिजली विभाग में प्रस्तावित नई कंपनी हरियाणा एग्री डिस्कॉम के गठन और स्मार्ट मीटर लगाने की योजना का विरोध किया है।

सोमवार को यहां जारी बयान में यूनियन के सर्कल सचिव देवेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पहले हरियाणा राज्य बिजली बोर्ड के विभाजन के बाद भी विभागीय घाटा लगातार बढ़ता गया है, ऐसे में नई कंपनी बनाना समाधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के कृषि फीडर पहले से ही अलग हैं इसलिए एग्री डिस्कॉम की कोई आवश्यकता नहीं है। नई कंपनी के गठन पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में करोड़ों रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। यूनियन का आरोप है कि लगभग 5427 करोड़ रुपये की देनदारी के साथ इस कंपनी की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन

उनका यह भी कहना है कि पहले मौजूदा डिस्कॉम को कमजोर कर निजीकरण की दिशा में ले जाया जाएगा और बाद में नई कंपनी को भी घाटे का हवाला देकर निजी हाथों में सौंपा जा सकता है।
यूनियन ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पहले से लगे अच्छी गुणवत्ता वाले मीटरों को हटाकर नए मीटर लगाए जा रहे हैं जिससे पहले से घाटे में चल रहे बिजली निगमों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ रहा है।
आज करेंगे प्रदर्शन :
यूनियन ने घोषणा की है कि 16 जून को प्रदेश की सभी सब डिवीजनों में कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे और हरियाणा एग्री डिस्कॉम की नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन करेंगे। यूनियन ने सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed