सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sahil, an accused in the Suraj murder case, arrested; prime accused remains at large.

Hisar News: डीसी और एसपी ने परखी तैयारियां

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 16 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sahil, an accused in the Suraj murder case, arrested; prime accused remains at large.
सिवानी में निरीक्षण करने पहुंचे डीसी- एसपी। संवाद
विज्ञापन
फोटो नंबर एचएसआर 28

खादी रोजगार उत्सव कल, सीएम करेेंगे शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी
सिवानी मंडी । 17 जून को आयोजित खादी रोजगार उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डीसी भिवानी साहिल गुप्ता और एसपी सुमित कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने शाम 4 बजे खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से से आयोजित कार्यक्रम के लिए पर तैयार किए जा रहे मंच, पंडाल के साथ साथ वाहन पार्किंग आदि की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने लोक निर्माण, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, परिवहन विभाग, बिजली निगम आदि विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था और वाहन पार्किंग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि रूट चार्ट पर वाहनों से जाम की स्थिति नही बननी चाहिए। वाहन पार्किंग के सही जगह निर्धारित की जाए ताकि लोगों को कार्यक्रम स्थल तक आने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

केवीआईसी अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि खादी रोजगार उत्सव खादी कारीगरों और श्रमिकों के जीवन उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। कार्यक्रम में खादी श्रमिकों को उनके रोजगार से संबंधित नवीनतम जानकारी मिलेगा, जो उनके जीवन को खुशहाल करने का काम करेगी। उन्होंने इलाके के अधिक अधिक श्रमिकों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
इस दौरान एसडीएम विजया मलिक, डीएमसी हरबीर सिंह, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील रंगा, कार्यकारी अभियंता कपिल देव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, जीएम रोडवेज दीपक कुंडू, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता लोकेश डागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed