सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Punjab Police SI's father hangs himself after writing a suicide note

Hisar News: पंजाब पुलिस के एसआई के पिता ने सुसाइड नोट लिख लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police SI's father hangs himself after writing a suicide note
विज्ञापन
हिसार। कैमरी रोड स्थित अमरदीप कॉलोनी निवासी सुलतान सिंह (76) ने शुक्रवार सुबह घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें पत्नी शांति, साली दमयंती व साली के बेटे विनय को मौत का जिम्मेवार ठहराने का जिक्र है। आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर जयपाल ने रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने सुबह करीब 10 बजे बेटे दमनदीप को फोन किया। तब वह अपने दादा सुलतान सिंह को देखने घर की दूसरी मंजिल पर गया था। वे वहां नहीं मिले तो वापस नीचे आया। पिता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दमनदीप ने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा कि उसके दादा पंखे से बंधे रस्सी के फंदे पर लटके थे। उन्हें तत्काल नीचे उतारकर निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सक ने उपचार करने में असमर्थता जताई। इसके बाद नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुसाइड नोट बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने कर रखा है केस, कोर्ट से आया समन
जयपाल के मुताबिक दमनदीप ने उन्हें 30 अप्रैल को फोन कर बताया था कि दादी ने कोर्ट में केस कर दिया है। आपके व मां के नाम कोर्ट से समन आया हुआ है। दमनदीप ने सुबह करीब 9 बजे इस बारे में पिता सुलतान सिंह को बताया तो वे परेशान हो गए और तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। जयपाल ने आरोप लगाया कि मेरी मां शांति झगड़ालू है। मौसी दमयंती व उसका बेटा विनय भी मेरे पिता को प्रताडि़त करते हैं और प्रॉपर्टी हथियाना चाहते हैं। जांच अधिकारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट व जयपाल के बयान पर मृतक की पत्नी समेत तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
सुसाइड नोट में यह लिखा
सुसाइड नोट में सुलतान सिंह ने लिखा है कि मेरी पत्नी शांति घर छोड़कर चली गई। वह झूठा मुकदमा कर बेटे जयपाल व पुत्रवधू को परेशान कर रही है। मैं उसे मनाने के लिए दो बार गया लेकिन नहीं आई। साली दमयंती व उसका बेटा विनय भी उससे मिला है। इनसे तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed