{"_id":"69f4e91e99c2666a8a064d37","slug":"railway-station-superintendent-injured-in-attack-dies-5-arrested-including-4-minors-hisar-news-c-21-hsr1027-861763-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हमले में घायल रेलवे स्टेशन अधीक्षक की मौत, 4 नाबालिगों सहित 5 दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हमले में घायल रेलवे स्टेशन अधीक्षक की मौत, 4 नाबालिगों सहित 5 दबोचे
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सिवानी रेलवे स्टेशन पर 10 अप्रैल को हमले में घायल स्टेशन अधीक्षक रामरतन यादव की 20 दिन बाद शुक्रवार को जयपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। जीआरपी थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सिवानी निवासी नवीन व उसके चार नाबालिग साथियों को पकड़ लिया है। सभी को भिवानी जिला कोर्ट में पेश किया जहां से नवीन को तीन दिन के रिमांड पर और दो नाबालिगों को करनाल व दो अन्य को फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह भेजने के आदेश दिए गए।
जीआरपी थाना हिसार से जांच अधिकारी सतीश कुमार व प्वाइंटमैन राजकुमार ने रिपोर्ट दी थी कि 10 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे प्लेटफाॅर्म नंबर-2 पर मालगाड़ी का सिग्नल मिलाने के दौरान करीब 13 युवक ईंट-पत्थर लेकर आए और स्टेशन अधीक्षक रामरत्न के ऑफिस में घुस गए। इसके बाद उन पर डंडा और बरामदे में रखा गमला फेंक कर मारा। चोटिल होने से गंभीर हालत में जयपुर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां पर शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें की गठित
हमलावरों को पकड़ने के लिए भिवानी जीआरपी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, हिसार जीआरपी व आरपीएफ हिसार की तीन टीमें गठित की गईं। पुलिस ने 50 सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद शुक्रवार को ही मुख्य आरोपी नवीन, सिवानी के ही दो नाबालिग व गांव गुरेरा निवासी दो अन्य नाबालिगों सहित पांच आरोपियों को दबोच लिया। जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। सभी आरोपियों को भिवानी जिला अदालत में पेश किया। आरोपी नवीन से पूछताछ के बाद उसके अन्य साथी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
Trending Videos