{"_id":"69c828bf27919bc43c0f608a","slug":"ramlila-ground-resonated-with-chants-of-jai-shri-ram-hisar-news-c-21-hsr1020-838671-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान
विज्ञापन
नारनौंद के गांव लोहारी राघो में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मौजूद मुख्य अतिथि और अन्य।
विज्ञापन
नारनौंद। गांव लोहारी राघो के रामलीला मैदान में शुक्रवार रात को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गयाद। रामा रामलीला क्लब के इस आयोजन से पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा।
कन्या गुरुकुल राखीगढ़ी के संचालक स्वामी ब्रह्मानंद महाराज ने कहा कि भगवान एक हैं, चाहे उन्हें किसी भी रूप में पूजा जाए। कोई भगवान श्रीराम को मानता है, कोई शिव या विष्णु को लेकिन सभी का लक्ष्य परमपिता परमात्मा की प्राप्ति है। उन्होंने कहा कि पूजा के तरीके भले अलग हों, लेकिन सनातन संस्कृति एकता का संदेश देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और भारतीय संस्कृति व सनातन परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और रामलीला कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर रामलीला क्लब के प्रधान सेवक गुलशन भ्याना, क्लब प्रबंधन ने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज, योगी नाथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. योगी अनूप नाथ, विजेंद्र सिंह, सुरेंद्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विस्तारक हनुमान सिंह और संस्कृत प्रवक्ता शमशेर सिंह का स्वागत किया।
कार्यक्रम में क्लब के निदेशक मुनीश चराया, कृष्ण भ्याना नंबरदार, लेखराज कंबोज, मुनीष भ्याना, सूबे सिंह, उजाला राम, सुभाष चावला, रवि मलिक आदि मौजूद रहे।
Trending Videos