{"_id":"69bc433331927c8ef50687a4","slug":"rampant-use-of-domestic-gas-at-commercial-establishments-26-cylinders-seized-hisar-news-c-21-hsr1020-832633-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: व्यावसायिक स्थलों पर धड़ल्ले से घरेलू गैस का इस्तेमाल, 26 सिलिंडर किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: व्यावसायिक स्थलों पर धड़ल्ले से घरेलू गैस का इस्तेमाल, 26 सिलिंडर किए जब्त
विज्ञापन
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम गोदाम में स्टॉक की जांच करते हुए।
विज्ञापन
हिसार। कॉमर्शियल स्थलों पर घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग करने वालों के खिलाफ जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई करते हुए 26 सिलिंडर जब्त किए हैं। बुधवार और वीरवार को विभागीय टीमों की छापा मारकर में ये सिलिंडर बरामद किए गए जिन्हें गैस एजेंसियों के पास जमा करा दिया गया है। पकड़े गए उपभोक्ताओं की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।
विभाग के अनुसार हांसी में 13, हिसार में 6 और बरवाला में 7 घरेलू सिलिंडर कॉमर्शियल उपयोग में पाए गए। कॉमर्शियल सिलिंडरों की कमी के बाद कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों ने घरेलू सिलिंडरों का उपयोग शुरू कर दिया था। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सिलिंडर की उपलब्धता प्रभावित हो रही थी और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें भी देखने को मिल रही थीं।
33 शादियों के लिए 165 सिलिंडर जारी
शादी समारोहों के लिए गैस सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। बुधवार को 28 शादी समारोहों के लिए सिलिंडर जारी किए गए थे, जबकि वीरवार को 33 परिवारों को शादी के लिए 165 सिलिंडर दिए गए। पहले चरण में मार्च माह में होने वाली शादियों वाले परिवारों को सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अप्रैल में होने वाली शादियों के लिए सिलिंडर अगले माह जारी किए जाएंगे।
9154 सिलिंडरों की आपूर्ति
वीरवार को हिसार-हांसी जिले में कुल 9154 सिलिंडरों की आपूर्ति की गई। इनमें हिसार जिले में 6951 और हांसी में 2203 सिलिंडर वितरित किए गए। उपभोक्ताओं को मांग के बाद औसतन तीन से चार दिन में सिलिंडर मिल रहा है। दोनों जिलों की 34 गैस एजेंसियों में फिलहाल करीब ढाई दिन का स्टॉक उपलब्ध है। हालांकि कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति अभी बहाल नहीं हो सकी है।
कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर सिलिंडर जब्त करने के साथ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। विभाग की आठ टीमें हिसार और हांसी में लगातार निगरानी कर रही हैं। कार्रवाई के दौरान 26 सिलिंडर जब्त कर एजेंसियों में जमा कराए गए हैं।
- अमित शेखावत, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, हिसार।
Trending Videos