सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Residents of the colony submitted a memorandum protesting the raising of the new road.

Hisar News: नई सड़क ऊंची बनाने के विरोध में कॉलोनीवासियों ने दिया ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 09 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Residents of the colony submitted a memorandum protesting the raising of the new road.
विज्ञापन
सिवानी मंडी। शहर के वार्ड संख्या-2 स्थित वकील कॉलोनी और रूपाणा रोड क्षेत्र के लोगों ने निर्माणाधीन सीसी सड़क की ऊंचाई बढ़ाने पर आपत्ति जताई है। कॉलोनीवासियों ने तहसील परिसर स्थित उपमंडल अधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम विजया मलिक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस सड़क को पुराने स्तर पर ही बनाने की मांग की।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि तहसील के सामने से प्रणामी अस्पताल तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी। अब लोगों को उम्मीद थी कि नई सड़क बनने से समस्या का समाधान होगा लेकिन सड़क का स्तर पहले से करीब डेढ़ फुट ऊंचा करने से जलभराव की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील कॉलोनी निवासियों ने बताया कि सड़क को ऊंचा बनाने से कॉलोनी की गलियां और कई मकान सड़क से नीचे हो जाएंगे। इससे बरसात के दिनों में पानी की निकासी प्रभावित होगी और जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos

इससे करीब 500 परिवार प्रभावित हो सकते हैं। कॉलोनीवासियों ने बताया कि पहले यहां कोलतार की सड़क थी। बाद में सड़क का स्तर बढ़ाकर इंटरलॉकिंग सड़क बनाई गई। अब एक बार फिर सड़क का लेवल बढ़ाया जा रहा है। एसडीएम विजय मलिक ने कॉलोनीवासियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच करवाई जाएगी। संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उचित समाधान निकाला जाएगा।
अधिवक्ता सुभाष श्योराण, श्रीराम प्रधान, किसान नेता दयानंद पूनिया, रोहताश श्योराण, धनपत बिश्नोई, होशियार सिंह बेडवाल, महेंद्र सिंह बेडवाल, विजय खीचड़, सोहनलाल कसवां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed