सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Second main accused in axe attack case arrested

Hisar News: कुल्हाड़ी से हमला करने का दूसरा मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Second main accused in axe attack case arrested
विज्ञापन
हिसार। आजादनगर थाना पुलिस ने शनिवार को मारपीट और कुल्हाड़ी से हमला करने के दूसरे मुख्य आरोपी चौधरीवास निवासी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

गांव चौधरीवास निवासी शिकायतकर्ता सूरत सिंह ने पुलिस को बयान दिए। इसमें बताया था कि 6 मार्च की रात करीब 11 बजे आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण उनके घर पर हमला किया था। आरोपी सफेद रंग की कार और दो बाइकों पर सवार होकर आए थे। शिकायत के अनुसार आरोपी कृष्ण उर्फ किछु ने कुल्हाड़ी से सूरत सिंह की गर्दन पर वार किया था जबकि अन्य साथियों ने गंडासे और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। बीच-बचाव करने आए शिकायतकर्ता के पिता होशियार सिंह को भी गंभीर चोटें आईं।

थाना आजादनगर के जांच अधिकारी दलवीर के नेतृत्व में दूसरे मुख्य आरोपी गांव चौधरीवास निवासी कृष्ण को शनिवार को राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed