सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shots were fired in Khanda Khedi. Two Scorpios were found with broken windows.

Hisar News: खांडा खेड़ी में गोलियां चलींं. दो स्कार्पियो के शीशे टूटे मिले

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 02 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shots were fired in Khanda Khedi. Two Scorpios were found with broken windows.
विज्ञापन
बास। गांव खांडा खेड़ी में 30 अप्रैल की देर रात गोलियां चलने से अफरातफरी का आलम हो गया। नारनौंद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस को घटनास्थल पर खड़ी एक स्कॉर्पियो से 315 बोर का एक कारतूस बरामद हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार रात करीब 3 बजे पीसीआर टीम को सूचना मिली कि गांव खांडा खेड़ी में गोलियां चली हैं। इस पर एएसआई जसबीर सिंह अपनी टीम के साथ प्रदीप के मकान पर पहुंचे। मौके पर काफी भीड़ और तनाव की स्थिति बनी थी। मकान के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो के शीशे टूटे थे जिसकी तलाशी लेने पर एक कारतूस बरामद हुआ। पास में खड़ी दूसरी स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त मिली। हालांकि उसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आईं। एहतियात के तौर पर पुलिस ने पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों गाड़ियों को भी कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया था।
बरामद कारतूस को सबूत के तौर पर सील कर लिया गया है। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच एसआई रामलाल को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed