सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Show cause notice issued to 5 enumerators for not performing their duties

Hisar News: ड्यूटी नहीं संभालने पर 5 प्रगणको को कारण बताओ नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to 5 enumerators for not performing their duties
विज्ञापन
हांसी। जिले में शुक्रवार से घरों की गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए 1080 प्रगणक व 180 सुपरवाइजर लगाए गए हैं लेकिन पांच प्रगणकों ने शुक्रवार को कार्यभार नहीं संभाला। एसडीएम राजेश खोथ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। इनमें तीन हांसी, एक नारनौंद व एक बास क्षेत्र से है।
Trending Videos

एसडीएम ने बताया कि इस कार्य को सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने जिला को 980 गणना ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक में निर्धारित मानकों के अनुसार प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। पांच प्रगणकों ने अब तक अपनी ड्यूटी जॉइन नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यदि संबंधित प्रगणकों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसा महत्वपूर्ण कार्य किसी भी प्रकार की लापरवाही को स्वीकार नहीं करता। उन्होंने सभी प्रगणकों, सुपरवाइजरों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed