सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Someone complaint led to meter of another house being changed negligence of electricity department in Hisar

वाह रे बिजली निगम: पड़ोसी की शिकायत पर बदल दिया दूसरे घर का मीटर, अब थमाया 24 हजार का बिल; हिसार का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

उपभोक्ता संतोष के बेटे नवीन ने बताया कि 10 जुलाई 2025 को निगम कर्मचारियों ने मीटर को बदल दिया था। न तो उन्होंने इसकी जानकारी दी और न ही उन्होंने मीटर बदलने की शिकायत की थी। मीटर बदलने का आधार केवल पड़ोसी की शिकायत थी जिसकी कोई सत्यापन प्रक्रिया नहीं हुई।

Someone complaint led to meter of another house being changed negligence of electricity department in Hisar
बदलकर संतोष के नाम पर लगाया गया गलत मीटर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की लापरवाही से एक उपभोक्ता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सूर्य नगर की गली छह नंबर में उपभोक्ता संतोष (पत्नी राममेहर) के मीटर बदलने की शिकायत पर बिजली कर्मियों ने पड़ोसी का मीटर बदल दिया गया। इसका खुलासा तब हुआ जब 5,960 रुपये का बिल भरने के दो दिन बाद 24,235.99 रुपये का नया बिल थमा दिया गया।

Trending Videos


उपभोक्ता संतोष के बेटे नवीन ने बताया कि 10 जुलाई 2025 को निगम कर्मचारियों ने मीटर को बदल दिया था। न तो उन्होंने इसकी जानकारी दी और न ही उन्होंने मीटर बदलने की शिकायत की थी। मीटर बदलने का आधार केवल पड़ोसी की शिकायत थी जिसकी कोई सत्यापन प्रक्रिया नहीं हुई। विभाग ने गलती सुधारने के लिए 31 अक्तूबर 2025 को फिर से मीटर लगाया लेकिन इसकी भी पूर्व सूचना नहीं दी गई। नवीन के अनुसार, पहले मीटर की रीडिंग 26,837.2 यूनिट थी जबकि नए मीटर पर 31,129.3 यूनिट दर्ज हुई। यानी कुछ महीनों में 4,291.3 यूनिट का अंतर कैसे हुआ, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी। यह गलती किस तरह से हुई। इस शिकायत पर कार्रवाई कर समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। - जितेंद्र कुमार, जेई, सूर्य नगर क्षेत्र, बिजली निगम हिसार।

यह मामला अभी संज्ञान में नही है। जांच कर समस्या का समाधान किया जाएगा। उपभोक्ता को किसी तरह की परेशानी नही होने दी जाएगी। -संदीप कुमार, एसडीओ, सातरोड डिविजन, बिजली निगम, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed