{"_id":"69958468ba7b84b9030308bb","slug":"accident-in-yamunanagar-two-brothers-drowned-in-the-budhiya-canal-while-immersing-puja-materials-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में हादसा: बुढ़िया नहर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, पूजन सामग्री विसर्जित करने गए दोनों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुनानगर में हादसा: बुढ़िया नहर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, पूजन सामग्री विसर्जित करने गए दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह नहर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के बनाई गई है। न तो रेलिंग है और न ही चेतावनी बोर्ड, जिस कारण पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं।
मृतक
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
यमुनानगर जिले की बुढ़िया नहर में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूजन सामग्री विसर्जित करने गए दो सगे भाई नहर में डूब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव भगवानगढ़ निवासी 19 वर्षीय आर्यन और 24 वर्षीय उदय के रूप में हुई है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, दोनों भाई शाम के समय पूजन सामग्री विसर्जित करने नहर पर पहुंचे थे। इसी दौरान आर्यन का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में नहर में गिर गया। उसे बचाने के लिए उदय भी पानी में कूद पड़ा, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों बाहर नहीं निकल पाए और देखते ही देखते गहराई में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही बुढ़िया चौकी के थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह नहर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के बनाई गई है। न तो रेलिंग है और न ही चेतावनी बोर्ड, जिस कारण पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नहर के किनारे पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। इस हादसे के बाद भगवानगढ़ गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।