सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar encounter Shooter of Kaushal Chaudhary gang injured wanted in Mohali gym owner murder case

जालंधर में मुठभेड़: गोली लगने से कौशल चौधरी गैंग का शूटर घायल, मोहाली जिम मालिक मर्डर केस में वांछित

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Feb 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

शूटर आकाश को जब पुलिस ने घेर लिया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया।  

Jalandhar encounter Shooter of Kaushal Chaudhary gang injured wanted in Mohali gym owner murder case
माैके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर में फोलड़ीवाल इलाके में पुलिस और कौशल चौधरी गैंग के शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी शूटर घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान आकाश के रूप में हुई है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, शूटर आकाश कुछ दिन पहले मोहाली में हुए जिम मालिक के सनसनीखेज मर्डर केस में वांछित था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने मोहाली के अलावा जगरांव में भी फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फोलड़ीवाल इलाके में आरोपी को घेरकर पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों व आपराधिक नेटवर्क को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है। इस एनकाउंटर को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे इलाके में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed