{"_id":"69958596bfcd36e3fd09ad77","slug":"cm-nayab-saini-reached-uchana-vikas-rally-inaugurated-and-laid-foundation-stone-of-projects-worth-103-crore-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: उचाना विकास रैली में पहुंचे सीएम नायब सैनी, 103 करोड़ की परियोजनाओं का किया उदघाटन व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: उचाना विकास रैली में पहुंचे सीएम नायब सैनी, 103 करोड़ की परियोजनाओं का किया उदघाटन व शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री ने नरवाना के जल सेवा मंडल के अंतर्गत 22 करोड़ 31 लाख 74 हजार रुपये की लागत से सुदकैन डिस्ट्री के पुनर्वास कार्य (आरडी 56000 से 118000 तक) का उद्घाटन किया। इस परियोजना में सिरसा ब्रांच के आरडी 189990/एल से ऑफ-टेक सहित संबंधित संरचनाओं के पुनर्निर्माण का कार्य भी शामिल है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
उचाना विधानसभा क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 103 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये है। उचाना विधानसभा क्षेत्र में जिन तीन विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया, उन पर कुल 28 करोड़ 54 लाख 7 हजार रुपये की लागत आई है। वहीं, जिन दो कार्यों का शिलान्यास किया गया है, उनकी कुल लागत 74 करोड़ 76 लाख 77 हजार रुपये है। इन कार्यों से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं बेहतर होंगी और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने नरवाना के जल सेवा मंडल के अंतर्गत 22 करोड़ 31 लाख 74 हजार रुपये की लागत से सुदकैन डिस्ट्री के पुनर्वास कार्य (आरडी 56000 से 118000 तक) का उद्घाटन किया। इस परियोजना में सिरसा ब्रांच के आरडी 189990/एल से ऑफ-टेक सहित संबंधित संरचनाओं के पुनर्निर्माण का कार्य भी शामिल है। खेल विभाग के माध्यम से तीन करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से ब्लॉक उचाना के गांव डूमरखां कलां में मल्टीपर्पज हॉल के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इसी प्रकार 2 करोड़ 70 लाख 33 हजार रुपये की लागत से गांव सुदकैन कलां में जलापूर्ति योजना के नवीनीकरण, उन्नयन तथा शेष वितरण पाइपलाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 43 करोड़ 81 लाख 29 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के तहत गांव नगूरां में जलापूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा दूसरे वाटर वर्क्स के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। नरवाना के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 30 करोड़ 95 लाख 48 हजार रुपये की लागत से महाग्राम योजना के अंतर्गत गांव छतर में सीवरेज योजना लागू करने के कार्य की आधारशिला रखी गई।